{"_id":"57971b154f1c1b697d21e935","slug":"katra-and-jammu-railway-station-would-be-equipped-with-bio-toilets","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायो टायलेट सुविधा से लैस होंगे कटड़ा और जम्मू रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायो टायलेट सुविधा से लैस होंगे कटड़ा और जम्मू रेलवे स्टेशन
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:41 PM IST
विज्ञापन
जम्मू रेलवे स्टेशन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन में कटड़ा और जम्मू का रेलवे स्टेशन जल्द ही बायो टायलेट की सुविधा से लैस होगा। कटड़ा में दो और जम्मू में एक सेट तैयार करके यात्रियों को बायो टायलेट की सुविधा दी जाएगी। प्रत्येक सेट करीब 17 लाख रुपये की राशि से तैयार होगा। फिरोजपुर डिवीजन में कटड़ा पहला बायो टायलेट की सुविधा वाला रेलवे स्टेशन होगा।
विज्ञापन
रेलवे मंत्रालय की तरफ से राज्य के जम्मू और कटड़ा के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार नई योजनाएं तैयार की जा रही हैं। अब रेलवे दोनों स्टेशन पर बायो टायलेट की सुविधा प्रदान कर रहा है। फिरोजपुर डिवीजन में तीन रेलवे स्टेशन को इस सुविधा के लिए चुना गया है। तीसरा रेलवे स्टेशन अमृतसर है।
विज्ञापन
कटड़ा में प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर बायो टायलेट तैयार किए जा चुके हैं। एक सेट पर एक समय में चार यात्रियों दो पुरुष, एक महिला और एक विकलांग के लिए सुविधा रखी गई है। जम्मू स्टेशन परिसर में बाहर जाने के रास्ते पर सुलभ शौचालय के नजदीक बायो टायलेट सुविधा होगी। वर्तमान में यहां दो ही शौचालय हैं। एक शौचालय प्लेटफार्म नंबर एक और दूसरा स्टेशन के बाहर है।
विज्ञापन
सीनियर डीटीएम सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि कटड़ा स्टेशन पर बायो टायलेट तैयार हो चुके हैं और जम्मू रेलवे में जल्द तैयार होगा। इनके बनने के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु के वीडियो कांफ्रेंस के जरिये इनके उद्घाटन कर सकते हैं।