फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kathua: Terrorist plot foiled POP coating applied on plastic boxes containing IED

कठुआ: आतंकी साजिश नाकाम, आईईडी वाले प्लास्टिक के डिब्बों पर चढ़ाया गया था पीओपी का लेप

Wed, 31 Jan 2024 02:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 31 Jan 2024 02:53 PM IST
सार

एएसपी ने बताया कि आईईडी वाले प्लास्टिक के डिब्बों को प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से पूरी तरह कवर किया गया था। जिस शेरपुर गांव से आईईडी को बरामद किया गया है वह पाकिस्तान के साथ सटी सीमा से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर है।

विज्ञापन
Kathua: Terrorist plot foiled POP coating applied on plastic boxes containing IED
बरामद विस्फोटक सामग्री - फोटो : संवाद

विस्तार

कठुआ जिले को दहलाने की पाकिस्तान और आतंकियों की साजिश को पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने नाकाम कर दिया है। एसओजी ने जिले के हीरानगर सेक्टर के गांव शेरपुर में मंगलवार को बेई नाले के पास ढाई किलो की दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद की हैं। 

विज्ञापन


इनमें से एक का वजन डेढ़ और दूसरी का एक किलो बताया जा रहा है। पुलिस, बीएसएफ और एसओजी की टीमों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जिस शेरपुर गांव से आईईडी को बरामद किया गया है वह पाकिस्तान के साथ सटी सीमा से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर है। शेरपुर और जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग की दूरी भी करीब पांच किलोमीटर है। इसलिए पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की मदद से विस्फोटक भेजे जाने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। जिस शेरपुर गांव से आईईडी को बरामद किया गया है वह पाकिस्तान के साथ सटी सीमा से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर है। शेरपुर और जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग की दूरी भी करीब पांच किलोमीटर है। इसलिए पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की मदद से विस्फोटक भेजे जाने की आशंका है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। 

कठुआ के एएसपी परमजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने शेरपुर के श्मशानघाट के पास बेई नाले में तलाशी अभियान के दौरान यह विस्फोट बरामद किया है। इसे प्लास्टिक के डिब्बों में छिपाकर झाड़ियों में रखा गया था। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को घटनास्थल पर बुलाया। जांच पर पता चला कि दोनों डिब्बों में आईईडी हैं। इसके बाद उसे नष्ट कर दिया गया। घटनास्थल से एक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, एक मलयेशिया निर्मित नौ वोल्ट की बैटरी, एक सर्किट, स्पिलिंटर के तौर पर स्क्रू और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।

एएसपी ने बताया कि आईईडी वाले प्लास्टिक के डिब्बों को प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से पूरी तरह कवर किया गया था। थाना हीरानगर में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आतंकियों व उनके मददगारों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।


राजबाग में ड्रोन से गिराए थे हथियार

पाकिस्तान इस इलाके में लगातार घसुपैठ व हथियार पहुंचाने की साजिश करता रहता है। 29 मई 2022 को कठुआ जिले के थाना राजबाग के तल्ली हरिया चक क्षेत्र में पुलिस ने एक ड्रोन को सीमा पार से घुसपैठ कर आए एक ड्रोन को मार गिराया था। इसमें दो पैकेट बंधे मिले थे। इन पैकेटों से 7 मैग्नेटिक बम और सात यूबीजीएल ग्रेनेड बरामद किए गए थे। इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed