फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kathua Terror Attack : Terrorists fired on vehicle of SSP DIG both officers narrowly escaped

Kathua Terror Attack: आतंकियों ने एसएसपी-डीआईजी की गाड़ी पर बरसाईं गोलियां, बाल-बाल बचे दोनों अफसर

Wed, 12 Jun 2024 12:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर/कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर/कठुआ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 12 Jun 2024 12:27 PM IST
सार

कठुआ के हीरानगर में दूसरे दिन फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस, एसओजी, सीआरपीएफ, सेना के जवानों मोर्चा संभाला हुआ है। आतंकियों की तलाश में ड्रोन की मदद भी ली जा रही है।

विज्ञापन
Kathua Terror Attack : Terrorists fired on vehicle of SSP DIG both officers narrowly escaped
वाहन पर आतंकियों ने बरसाई गोलियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कठुआ की तहसील हीरानगर के सैडा सोहल गांव में हुए आतंकी हमले में एक दहशतर्द मारा गया है। दूसरे दिन बुधवार को, एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हुई है। ड्रोन से आतंकी की तलाश की जा रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि रात में मौके पर पहुंचे डीआईजी और एसएसपी की गाड़ी पर भी आतंकियों ने गोलियां बरसाईं। हालांकि इस हमले में दोनों अधिकारी किसी तरह जान बचाने में सफल रहे।

विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार रात कठुआ की तहसील हीरानगर की गांव सैडा सोहल में आतंकी एक घर में घुसे। आतंकियों की फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। उधर, परिवार वालों ने सुरक्षा बलों को सूचना दी। आतंकियों की पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी मार गिराया गया।

सीआरपीएफ जवान हुआ बलिदान

अन्य आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन शुरू हुआ। मौके पर पुलिस, सेना, एसओजी, सीआरपीएफ की टीमें पहुंच गई। इलाके की घेराबंदी कर ली गई। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अलसुबह करीब तीन बजे यहां आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए हीरानगर उपजिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जवान कबीर दास को बचाया नहीं जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारे गए आतंकी से भारी मात्रा में हथियार और एक लाख की नकदी बरामद

सुरक्षा बलों ने चल रही मुठभेड़ स्थल के आसपास हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। अधिकारी के अनुसार, बरामद हथियारों और गोला-बारूद में 30 राउंड वाली तीन मैगजीन, 24 राउंड वाली एक अन्य मैगजीन, अलग-अलग पॉलीथीन में 75 राउंड, तीन ग्रेनेड, एक लाख रुपये की करेंसी (500 रुपये के 200 नोट), खाने-पीने का सामान (पाकिस्तान में बनी चॉकलेट, सूखे चने और बासी रोटियां), पाकिस्तान में बनी दवाइयां और इंजेक्शन (दर्द निवारक), एक सिरिंज, ए4 बैटरी के 2 पैक और टेप में लिपटा एक हैंडसेट जिसमें एंटीना और हैंडसेट से लटके दो तार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed