फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kathua road accident in which nine people died

नौ लोगों की सांसें छीन लेने वाला कठुआ सड़क हादसा, इस अधिकारी को मौत बुला ले गई मल्हार

Sun, 23 Feb 2020 12:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 23 Feb 2020 12:44 PM IST
सार

कठुआ के बिलावर में कटली-मल्हार सड़क मार्ग पर लड़ोतू कीर्थन के पास एक अनियंत्रित टाटा सूमो गहरी खाई में गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गई

विज्ञापन
Kathua road accident in which nine people died
कठुआ सड़क हादसे में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग में कठुआ के बिलावर में कटली-मल्हार सड़क मार्ग पर शनिवार शाम साढे़ पांच बजे लड़ोतू कीर्थन के पास एक अनियंत्रित टाटा सूमो गहरी खाई में गिर जाने से नौ लोगों की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उपजिला अस्पताल बिलावर में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी, जम्मू रेफर किया गया है। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो ने उपजिला अस्पताल बिलावर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जान गंवाने वालों में नलेऊ और लाखड़ी गांव के तीन-तीन लोग शामिल हैं।   

विज्ञापन


कटली-मल्हार सड़क पर लड़ोतू कीर्थन से सटे ललोटी पुल को पार करने के बाद चढ़ाई पर टाटा सूमो अनियंत्रित होकर एक हजार मीटर नीचे खाई में भिनी दरिया की ओर जा गिरी। हादसा शाम साढ़े पांच बजे के करीब हुआ, जब टाटा सूमो (एचपी 028-7030) बिलावर से मल्हार जा रही थी।
विज्ञापन


हादसे बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम की मदद से स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। अंधेरे के कारण रेस्क्यू आपरेशन में काफी दिक्कतें आईं। एक निजी वाहन से सात घायलों को उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। इस बीच पांच घायलों को जीएमसी, जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सुनील बलोरिया को मौत बुला ले गई मल्हार

कृषि विभाग में एग्रीकल्चर एक्सटेंशन अधिकारी सुनील सिंह बलोरिया वर्तमान में कालीबड़ी (कठुआ) में रहते थे। किसान क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर ग्रामीणों का डाटा एकत्रित करने के लिए उन्होंने शनिवार को ही मल्हार जाने का फैसला लिया था, जहां मौत उनका इंतजार कर रही थी। मुख्य कृषि अधिकारी विजय उपाध्याय ने बताया कि सुनील बेहद मेहनती थे। किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में मंगलवार को बैठक रखी गई थी, लिहाजा छुट्टियों के बावजूद काम पूरा करने के लिए वह मल्हार जा रहे थे। उनकी पोस्टिंग वहीं थी।

ये हुए हादसे के शिकार
हादसे में मृतकों की पहचान नेक राम (35), वीणा देवी (25) और विशाल सिंह (10) (सभी नलेऊ निवासी), कुलदीप सिंह (45), नीशा देवी (09) और दीक्षा (07), (सभी निवासी लाखड़ी), मंजूर अहमद (45) निवासी धमान और मीमो देवी (45) निवासी ढग्गर,  सुनील सिंह बलोरिया (43) निवासी कालीबड़ी कठुआ के रूप में हुई है। घायलों की पहचान लोहार मल्हाई निवासी कुलदीप कुमार, रेवा देवी, करतार चंद, प्रीतो देवी और पांच वर्षीय मुनीष के रूप में हुई है।

 

प्रमुख सड़क हादसे

  • 20 फरवरी, 2020: जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर सांबा के जतवाल में कार ट्रक से भिड़ी, पांच की मौत
  • 15 फरवरी, 2020 : जम्मू-पठानकोट हाईवे पर मंगतिया मोड़ के पास तेज रफ्तार कार पैरापिट से टकराई, तीन की मौत
  • 12 फरवरी, 2020: किश्तवाड़ के पानी नाला के पास कार खाई में गिरी, पांच की मौत
  • 16 नवंबर, 2019: डोडा के गोहा मरमत में दुर्घटना में 16 की मौत
  • 1 जुलाई, 2019: किश्तवाड़ में मिनी बस खाई में गिरने से 35 लोगों की मौत
  • 27 जून, 2019: मुगल रोड पर यात्री वाहन खाई में गिरा, 11 छात्रों की मौत  
  • 16 मार्च, 2019: रामबान के चंद्रकोट-राजगढ़ इलाके  में यात्री वाहन खाई में गिरा, पांच की मौत
  • 14 सितंबर, 2018: किश्तवाड़ में यात्री वाहन खाई में गिरने से 17 लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed