फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kathua rasana gang rape case: minor accused next hearing on 29 july

कठुआ कांड: नाबालिग आरोपी के मामले में 29 जुलाई को होगी सुनवाई

Mon, 15 Jul 2019 08:37 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 15 Jul 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
kathua rasana gang rape case: minor accused next hearing on 29 july

बहुचर्चित कठुआ कांड में आठ वर्षीय बच्ची की हत्या और दुष्कर्म मामले के नाबालिग आरोपी की सुनवाई सोमवार को शुरू हुई। कठुआ जुवेनाइल कोर्ट ने क्राइम ब्रांच की अर्जी के बाद मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 29 जुलाई तय की है। 

विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की ओर से सोमवार को कोर्ट को बताया गया कि वह आरोपी के बालिग या नाबालिग होने को लेकर हाई कोर्ट जा चुकी है। उसकी याचिका पर अभी तक कोई फैसला नहीं आया है, लिहाजा फैसला आने तक सुनवाई को टाला जाए। 
विज्ञापन


जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने आठ जुलाई को नाबालिग पर आरोप तय करते हुए 15 जुलाई को सुनवाई तय की थी। कोर्ट ने क्राइम ब्रांच से अगली सुनवाई पर गवाहों और सुबूतों के साथ पेश होने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द सुनवाई को मंगलवार को हाई कोर्ट में दे सकती है अर्जी
क्राइम ब्रांच सूत्रों की मानें तो कठुआ कांड के आरोपी के बालिग होने का हाई कोर्ट में दावा करने वाली क्राइम ब्रांच मामले की जल्द से जल्द सुनवाई और फैसले की अर्जी मंगलवार को हाई कोर्ट में देने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed