फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kathua murder case Jammu and Kashmir Police arrested three people

कठुआ हत्याकांड: ढाई करोड़ में हुई थी प्रापर्टी की डील, पति ने दी थी पत्नी के कत्ल की सुपारी

Sat, 20 Mar 2021 04:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 20 Mar 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
Kathua murder case Jammu and Kashmir Police arrested three people
Kathua murder case - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

नौ मार्च को कठुआ शहर के बस स्टैंड से सटे एक घर में महिला की हत्या मामले में पुलिस कई कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। मामला प्रापर्टी को लेकर विवाद का था। ऐसे में पुलिस पांच प्रापर्टी डीलरों पर भी कड़ी नजर रखे है। उनकी कॉल डिटेल जांचने के साथ ही फोन भी जब्त किए हैं। मामले में पुलिस ने पहले ही महिला के पति सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया है। वहीं कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन


एडिशनल एसपी रमनीश गुप्ता ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि जिस प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था, उसे प्रापर्टी डीलरों की ओर से एडवांस रकम महिला के पति को देकर दो करोड़ तीस लाख की सेल डीडी भी करवा ली थी। इसमें से प्रापर्टी डीलरों ने उसे एडवांस 56 लाख की पेमेंट भी महिला के पति को दे दी थी। पुलिस उन प्रापर्टी डीलरों की कॉल डिटेल भी जांच रही है। बताया कि मुख्य तौर पर पांच प्रापर्टी डीलरों का नाम सामने आया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शर्मनाक: पत्नी की हत्या के लिए पति ने दी सुपारी, कत्ल की गुत्थी खुली तो हैरान रह गए लोग    
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्रापर्टी डीलरों ने भी कई ग्राहकों से राशि ले ली थी। ऐसे में महिला के पति मदन गोपाल पर जमीन जल्द उन्हें सौंपने का दबाव भी बनाया जा रहा था। पुलिस इस ऐंगल पर भी जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed