जम्मू संभाग के जिला कठुआ के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब तीन किलोमीटर पहले सन्याल पुलिस चौकी के पास बुधवार रात जोरदार धमाका हुआ है। गुरुवार तड़के सुबह से इलाके में तलाशी अभियान जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक हैंड ग्रेनेड मिला है। फिलहाल, पुलिस, सुरक्षाबलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
{"_id":"64251956dbfb997dee04b453","slug":"kathua-hiranagar-blast-case-hand-grenade-found-at-some-distance-from-spot-search-operation-continues-in-sanya-2023-03-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hiranagar Blast: घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिला हैंड ग्रेनेड, सन्याल इलाके में तलाशी अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hiranagar Blast: घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिला हैंड ग्रेनेड, सन्याल इलाके में तलाशी अभियान जारी
Thu, 30 Mar 2023 01:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/हीरानगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/हीरानगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:34 PM IST
सार
हीरानगर के सन्याल पुलिस चौकी के पास हुए धमाका स्थल से कुछ दूरी पर एक हैंड ग्रेनेड मिला है। फिलहाल, पुलिस, सुरक्षाबलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
हीरानगर में धमाके बाद जांच करते सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hiranagar Blast
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी गूंज दूर तक सुनाई दी। इससे कई घरों के शीशे तक टूट गए। सामरिक दृष्टि से संवेदनशील इलाका होने के कारण सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर बुधवार रात डीआईजी शक्ति पाठक ने बताया कि धमाके में एक पुलिसकर्मी जख्मी हुआ है।
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: हीरानगर आईबी पर सन्याल पुलिस चौकी के पास आईईडी धमाका, आतंकी हमले की आशंका, पुलिसकर्मी जख्मी
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: हीरानगर आईबी पर सन्याल पुलिस चौकी के पास आईईडी धमाका, आतंकी हमले की आशंका, पुलिसकर्मी जख्मी
Hiranagar Blast
- फोटो : अमर उजाला
आतंकियों का पुराना रूट किसी भी आशंका से इन्कार नहींं : एसएसपी
एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह ने बताया कि जिस तरह का धमाका हुआ है वह आईईडी धमाके की ओर इशारा कर रहा है। चूंकि यह आतंकियों का पुराना रूट रहा है। इसलिए किसी प्रकार की आतंकी वारदात से इन्कार नहीं किया जा सकता। ड्रोन ड्रॉपिंग जैसी किसी साजिश के बारे में एसएसपी ने कहा, हम सभी पहलुओं से इस पूरे मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।
एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह ने बताया कि जिस तरह का धमाका हुआ है वह आईईडी धमाके की ओर इशारा कर रहा है। चूंकि यह आतंकियों का पुराना रूट रहा है। इसलिए किसी प्रकार की आतंकी वारदात से इन्कार नहीं किया जा सकता। ड्रोन ड्रॉपिंग जैसी किसी साजिश के बारे में एसएसपी ने कहा, हम सभी पहलुओं से इस पूरे मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hiranagar Blast
- फोटो : अमर उजाला
इलाके में किसी दहशतगर्द या संदिग्ध की मौजूदगी के बारे में उन्होंने कहा कि हम किसी भी आशंका से इन्कार नहीं कर रहे हैं। हाईवे पर सभी नाकों को सक्रिय कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था बड़ा दी गई है।
विज्ञापन
हीरानगर में धमाके बाद सुरक्षाबल
- फोटो : अरुण खजूरिया
वहीं, बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं और उन्हें परीक्षण के लिए लैब भेजा गया है।
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा, आतंकी मददगारों पर होगी सख्त कार्रवाई
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा, आतंकी मददगारों पर होगी सख्त कार्रवाई