फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्र पर फूलों से महका वैष्णो दरबार: भवन में गूंज रहे माता के जयघोष, अब तक 2.50 लाख भक्त कर चुके दर्शन

Tue, 28 Mar 2023 09:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 28 Mar 2023 09:22 PM IST
विज्ञापन
Devotees reaching Vaishno Mata's court on Navratri, 2.50 lakh devotees have visited
नवरात्र के मौके पर वैष्णो देवी का नजारा - फोटो : संवाद

नवरात्र के मौके पर धर्मनगरी कटड़ा सहित वैष्णो देवी भवन में शानदार सजावट की गई है। भक्त भवन की सजावट और धार्मिक माहौल को देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। धर्मनगरी व मां के भवन को दो ट्रक फल और 40 ट्रक फूलों से सजाया गया है। विभिन्न स्थानों पर प्राकृतिक फूलों व फलों से सजावट का कार्य किया गया है। भवन में भव्य स्वागत द्वार बनाया गया है। निर्मित व प्राकृतिक गुफा के बाहर भी सजावट की गई है।

Devotees reaching Vaishno Mata's court on Navratri, 2.50 lakh devotees have visited
नवरात्र के मौके पर वैष्णो देवी का नजारा - फोटो : संवाद

आम, अमरूद, मौसमी, केला, चीकू भी मंगवाए गए हैं। फूलों में गेंदा, गुलाब, लोली, मोती, पीओपी मोगरा, रजनीगंधा आदी शामिल हैं जिन्हें देश व विदेशों से मंगवाया गया है। चैत्र नवरात्र पर वैष्णो देवी भवन में दर्शन करने वाले भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। भक्त एक ओर जहां प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। भवन में प्राकृतिक पुष्पों व फलों से की गई सजावट देख आनंदित हो रहे हैं।

Devotees reaching Vaishno Mata's court on Navratri, 2.50 lakh devotees have visited
नवरात्र के मौके पर वैष्णो देवी का नजारा - फोटो : संवाद

माता के दरबार में आए श्रद्धालुओं ने कहा कि जो माता के दर आता है, वो कुछ न कुछ वर जरूर पाता है। इस बार चैत्र नवरात्र के सात दिनों में अब तक लगभग 2.40 लाख श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। वहीं, धर्मनगरी में आयोजित होने वाले भव्य दुर्गा आरती में भी भक्त हिस्सा ले रहे हैं। नवरात्र पर्व पर पहले सात दिन में 2.4 लाख से अधिक भक्त भवन में माथा टेक चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees reaching Vaishno Mata's court on Navratri, 2.50 lakh devotees have visited
नवरात्र के मौके पर वैष्णो देवी का नजारा - फोटो : संवाद

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 12 बजे तक 14 हजार भक्तों का पंजीकरण हो चुका था। पांच बजे तक 26 हजार भक्त पंजीकृत थे, तो शाम आठ बजे तक यह आंकड़ा 33 हजार पार कर चुका था। कक्ष बंद होने को अभी दो घंटे शेष थे। नवरात्र पर्व पर औसतन हर रोज 30 से 35 हजार के करीब भक्तों का पंजीकरण हो रहा। शनिवार व रविवार को ये आंकड़ा चालीस हजार से भी अधिक रहा। बता दें कि पिछले चैत्र नवरात्र पर ढाई लाख भक्तों ने भवन में माथा टेका।

विज्ञापन
Devotees reaching Vaishno Mata's court on Navratri, 2.50 lakh devotees have visited
नवरात्र के मौके पर वैष्णो देवी का नजारा - फोटो : संवाद

इस बार उम्मीद है कि 2.75 लाख का भक्त माता के दर्शन को पहुंचेंगे। नवरात्र पर जहां भक्तों को भवन में होने वाला शतचंडी महायज्ञ आकर्षित कर रहा है। वहीं मुख्य बस स्टैंड पर सुबह व शाम को होने वाली दिव्य आरती भी लुभा रही है। इस आरती का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। वीरवार सुबह आखिरी आरती का आयोजन होगा। इसके उपरांत पंडाल में स्थापित सभी मूर्तियों का चिनाब नदी में विसर्जन किया जाएगा। साथ प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed