फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kathua college in finale of hockey

हाकी में कठुआ, एमएएम, पुंछ, एमबीएस छाए

Thu, 09 Oct 2014 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 09 Oct 2014 10:09 PM IST
विज्ञापन
kathua college in finale of hockey

डिग्री कालेज कठुआ, एमएएम कालेज, गवर्नमेंट डिग्री कालेज पुंछ और एमबीएस कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी ने अपने जीत अभियान को जारी रखते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर अंतर कालेज हाकी (पुरुष) के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीमों के खिलाड़ियों ने सामने वालों को आगे आने का कोई मौका नहीं दिया और एकतरफा मुकाबलों में जीत दर्ज की।

विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा विभाग विवि जम्मू की ओर से वीरवार को करवाए गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में गवर्नमेंट डिग्री कालेज कठुआ ने पीजी ला एंड साइंस विभाग विवि जम्मू को सीधे मुकाबले में 6-0 से बाहर किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने शुरू से ही प्रतिद्वंद्वियों पर आक्रामक रुख अपनाया और आखिर तक उन्हें उबरने का कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन


टीम की ओर से तनवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर सामने वाली रक्षापंक्ति को भेदते हुए तीसरे मिनट में बाल को गोल पोस्ट में डालकर 1-0 से बढ़त दिलाई। इस गोल के अन्य खिलाड़ियों ने भी जोश दिखाया और मैच के सातवें मिनट में अभिषेक शर्मा, आठवें मिनट में रमणदीप सिंह, 25वें मिनट में रजत खजूरिया, 55वें मिनट में साहिल बडवाल और 56वें मिनट में राघव सिंह पोनिया ने गोल ठोककर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में एमएएम कालेज ने गवर्नमेंट डिग्री कालेज हीरानगर को 2-1 से शिकस्त दी। गुरताज सिंह ने 23वें और रम्मी शर्मा ने 52वें मिनट में दो गोल ठोके। हीरानगर की ओर से तरुण कुमार ने 37वें मिनट में एकमात्र गोल ठोका। तीसरे मुकाबले में गवर्नमेंट डिग्री कालेज पुंछ ने जीजीएम साइंस कालेज को 2-1 से पछाड़ा। पुंछ की ओर से गौरव रैना ने 4वें और 47वें मिनट में गोल ठोककर टीम को जीत तक पहुंचाया।


साइंस कालेज की ओर से रवि जीत सिंह ने 49वें मिनट में गोल ठोका। चौथे मुकाबले में एमबीएस कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी ने पीजी (आर्ट्स) को 7-2 से शिकस्त दी। विजेता टीम की ओर से नवदीप सिंह ने 11वें, प्रभजीत सिंह ने 18वें, 51वें, नवलीन सिंह ने 21वें, 35वें, सर्वजीत सिंह ने 28वें और अमितपाल सिंह ने 54वें मिनट में गोल ठोका। पीजी आर्ट्स की ओर से सतवंत सिंह ने 34वें, 41वें मिनट में गोल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed