{"_id":"5ad7680e4f1c1b84098b53e5","slug":"kathua-case-former-minister-lal-singh-cbi-probe-rassana-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ कांडः BJP के पूर्व मंत्री लाल सिंह के बागी तेवर, कहा- ईंट का जवाब पत्थर से दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ कांडः BJP के पूर्व मंत्री लाल सिंह के बागी तेवर, कहा- ईंट का जवाब पत्थर से दो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 18 Apr 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
lal singh
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ कांड के कारण अपनी कुर्सी गंवाने वाले बीजेपी के पूर्व मंत्री लाल सिंह ने एक बार फिर से चुप्पी तोड़ते हुए महबूबा सरकार को निशाने पर लिया। एक तरफ जम्मू में दिल्ली से आए भाजपा नेता अपने मंत्रियों और विधायकों को रसाना कांड पर चुप्पी साधने की हिदायत दे रहे थे तो दूसरी तरफ मंत्रिपद से हटाए गए लाल सिंह नुक्कड़ सभा में कार्यकर्ताओं को ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए उकसा रहे थे।
विज्ञापन
शक्ति प्रदर्शन के लिए लाल सिंह ने जम्मू से लेकर कठुआ तक यात्रा की। उनके काफिले में आधा दर्जन से ज्यादा गाडि़यां थी। बीच बीच में वो रुक कर नुक्कड़ सभाएं कर रहे थे। लोंढी मोढ़ पर हुई एक नुक्कड़ सभा में उन्होंने कहा... निकलो निकलो अपने घरों से निकलो, गलियों से निकलो, कूचों से निकलो... ईंट का जवाब पत्थर से देना होगा।
विज्ञापन
इन सभाओं में उनके करीब खड़े होकर ही उनके समर्थक न केवल महबूबा विरोधी नारे लगा रहे थे बल्कि जम्मू के गद्दारों को गोली मारों सा... को के नारे लगा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कठुआ के रसाना कांड की सीबीआई जांच की मांग करने के साथ ही कहा कि अगर इतने दिनों तक बच्ची नहीं मिली तो किसका कसूर है।
विज्ञापन
विभाग तो मुख्यमंत्री के पास है। इस नाकामी के लिए वह अपना त्याग पत्र क्यों नहीं देती। कठुआ जिले में विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित करते हुए लाल सिंह ने कहा कि गिलानी के कहने पर सीबीआई जांच क्यों नहीं होगी। आखिर इस जांच को करवाने में हर्ज ही क्या है।
अगर लोगों की मांग है तो सरकार को चाहिए कि इस मांग को पूरा करे। रसाना में जो हुआ उसे लेकर हर कोई शर्मिंदा है। हम अपनी पार्टी के कहने पर पलायन कर आए लोगों को घर भेजने के लिए आए थे। हमारा कोई कसूर नहीं है जिनका कसूर है उन्हें पकड़ा जाए। आज अगर त्याग पत्र देना पड़ा है तो कोई फर्क नहीं लोगों की आवाज को दबने नहीं दूंगा।