फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiriyat showed in pulwama

Jammu News: पुलवामा में मुस्लिमों ने पड़ोसी कश्मीरी पंडित के अंतिम संस्कार में की मदद

विज्ञापन
kashmiriyat showed in pulwama
पुलवामा। जम्मू-कश्मीर में मुस्लिम समुदाय ने सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल पेश की। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पांपोर के मुस्लिमों ने पड़ोसी कश्मीरी पंडित के अंतिम संस्कार में मदद की।
विज्ञापन

अशोक कुमार वांगू का मंगलवार शाम करीब पांच बजे पांपोर के द्रंगबल में अपने आवास पर निधन हो गया था। पार्थिव शरीर को जम्मू ले जाने के बजाय कश्मीरी पंडित समुदाय ने वहीं अंतिम संस्कार करने का फैसला किया। बता दें, कश्मीर से पलायन के बाद अधिकतर कश्मीरी पंडितों के परिवार जम्मू में ही बसे हुए हैं।
विज्ञापन

पड़ोसी राजू भट ने कहा, अशोक कुमार वांगू की मंगलवार शाम करीब 5 बजे मृत्यु हो गई थी। खबर मिलते ही पूरे द्रंगबल मोहल्ले के लोग जुट गए। इनमें मुस्लिम समुदाय भी शामिल था। सभी ने अंतिम संस्कार में मदद की। राजू भट ने कहा, यह हमारे लिए नया नहीं है क्योंकि ऐसा यहां लंबे समय से हो रहा है। सभी समुदाय के लोग हर सुख दुख में एक दूसरे का साथ निभाते हैं। यह कश्मीरियत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी मोहम्मद यूसुफ मलिक ने कहा कि उनका क्षेत्र हमेशा हिंदू-सिख-मुस्लिम एकता के लिए जाना जाता है। मलिक ने कहा, हमें यहां कभी कोई समस्या नहीं हुई। हिंदू, मुस्लिम और सिख सौहार्दपूर्ण ढंग से एक साथ रहते हैं। हम एक-दूसरे के सुख-दुख साझा करते हैं। पंडित समुदाय ने फैसला किया कि वांगू को अंतिम संस्कार के लिए जम्मू नहीं ले जाया जाएगा और यहीं अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसलिए हम सभी मदद के लिए एक साथ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed