फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri youths waves isis flag after namaz

कश्मीर में फिर लहराया ISIS झंडा

Sat, 18 Oct 2014 08:12 AM IST
Updated Sat, 18 Oct 2014 08:12 AM IST
विज्ञापन
kashmiri youths waves isis flag after namaz

कश्मीर में एक बार फिर से आतंकी संगठन आईएसआईएस की मौजूदगी दर्ज की गई। जुमे से पहले ही देश विरोधी प्रदर्शन की आशंका के तहत घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इसके बाद भी जुमे के नमाज के बाद अलगाववादियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया।

विज्ञापन


खबर है कि पथराव के दौरान दो युवकों ने आईएसआईएस का झंडा दिखाया। जब तक सुरक्षाबल दोनों युवकों को पकड़ पाते दोनों झंडा दिखाते हुए फरार हो गए।

सुरक्षा बलों को पहले ही हंगामे की खबर मिल चुकी थी इसलिए नमाज से पहले जामिया मस्जिद के बाहर सेना और अर्ध सैनिक बलों ने इलाके को घेर लिया था। यह तीसरी बार है जब घाटी में आईएसआईएस का झंडा दिखाया गया है।

विज्ञापन

उमर ने कहा था, घाटी में नहीं है आईएसआईएस

kashmiri youths waves isis flag after namaz

हाल ही में रियासत के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आईएसआईएस के संबंध में बयान दिया था कि, घाटी में आईएसआईएस का झंडा दिखाना कुछ लोगों की बेवकूफी थी, लेकिन घाटी में आतंकी संगठन की मौजूदगी नहीं है। उमर ने यह बयान मंगलवार को दिल्ली में पत्रकारों से बात करते समय दिया था।

इसके बाद बुधवार को सेना की 15 कॉर्प्स के ल्युट‌िनेंट जनरल सुब्रता शाहा ने कहा था, कश्मीर में आईएसआईएस का झंडा दिखना खतरे की बात है, इसे हलके में नहीं लिया जा सकता।

ईद के बाद भी दिखाया गया था ISIS का झंडा

kashmiri youths waves isis flag after namaz

इससे पहले बीते सप्ताह ईद की नजाम के बाद एक युवक ने आईएसआईएस का झंडा लहराया था। बताते चलें कि, एक कश्मीरी जो आस्ट्रेलिया में रहता था, वह आईएसआईएस में शामिल हो चुका है।

नमाज के बाद दो युवकों ने जामिया मस्‍जिद के पास ISIS का झंडा दिखाकर भारत व‌िरोधी प्रदर्शन किया है। सेना या पु‌लिस ने अभी इस बारे में कोई अधिकारिक पुष्ट‌ि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed