कश्मीर में फिर लहराया ISIS झंडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में एक बार फिर से आतंकी संगठन आईएसआईएस की मौजूदगी दर्ज की गई। जुमे से पहले ही देश विरोधी प्रदर्शन की आशंका के तहत घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इसके बाद भी जुमे के नमाज के बाद अलगाववादियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया।
खबर है कि पथराव के दौरान दो युवकों ने आईएसआईएस का झंडा दिखाया। जब तक सुरक्षाबल दोनों युवकों को पकड़ पाते दोनों झंडा दिखाते हुए फरार हो गए।
सुरक्षा बलों को पहले ही हंगामे की खबर मिल चुकी थी इसलिए नमाज से पहले जामिया मस्जिद के बाहर सेना और अर्ध सैनिक बलों ने इलाके को घेर लिया था। यह तीसरी बार है जब घाटी में आईएसआईएस का झंडा दिखाया गया है।
उमर ने कहा था, घाटी में नहीं है आईएसआईएस
हाल ही में रियासत के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आईएसआईएस के संबंध में बयान दिया था कि, घाटी में आईएसआईएस का झंडा दिखाना कुछ लोगों की बेवकूफी थी, लेकिन घाटी में आतंकी संगठन की मौजूदगी नहीं है। उमर ने यह बयान मंगलवार को दिल्ली में पत्रकारों से बात करते समय दिया था।
इसके बाद बुधवार को सेना की 15 कॉर्प्स के ल्युटिनेंट जनरल सुब्रता शाहा ने कहा था, कश्मीर में आईएसआईएस का झंडा दिखना खतरे की बात है, इसे हलके में नहीं लिया जा सकता।
ईद के बाद भी दिखाया गया था ISIS का झंडा
इससे पहले बीते सप्ताह ईद की नजाम के बाद एक युवक ने आईएसआईएस का झंडा लहराया था। बताते चलें कि, एक कश्मीरी जो आस्ट्रेलिया में रहता था, वह आईएसआईएस में शामिल हो चुका है।
नमाज के बाद दो युवकों ने जामिया मस्जिद के पास ISIS का झंडा दिखाकर भारत विरोधी प्रदर्शन किया है। सेना या पुलिस ने अभी इस बारे में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।