फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri youth were going accross loc to take arms training

खुलासा: LoC पार हथियारों का प्रशिक्षण लेने भेजे जा रहे थे कश्मीरी युवक

Sun, 02 Jul 2017 11:06 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sun, 02 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
kashmiri youth were going accross loc to take arms training
LOC पार भेजे जा रहे थे युवक - फोटो : File Photo

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी पार करने की फिराक में धरे गए चार किशोरों को हथियारों का प्रशिक्षण लेने के लिए भेजा जा रहा था। धरे गए चार किशोरों में से एक ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि क्षेत्र के एक युवक ने उन्हें बरगलाया था। उन्हें हथियारों का प्रशिक्षण लेकर आतंक की राह थामने के लिए उकसाया गया था। 

विज्ञापन


पूछताछ में एक किशोर ने बताया कि गुलगाम गांव के फैजान नजीर ने उसे बरगलाया था कि वह एलओसी पार कर हथियारों का प्रशिक्षण ले और आतंकवादी संगठन में शामिल होकर बेहतर जिंदगी गुजारे। इस पर किशोर ने अपने साथी तीन अन्य किशोरों को भी इसके लिए तैयार किया। इसके बाद फैजान की मदद से घर से भागने से 15 दिन पहले योजना तैयार की गई। 
विज्ञापन


पूछताछ में किशोर ने यह भी बताया कि फैजान ने उनकी तस्वीरें भी खींची थी और बताया था कि यह फोटो उस पार भेज दिया जाएगा ताकि एलओसी पार होने के बाद हैंडलर उन्हें पहचान ले। योजना के अनुसार उन्होंने रास्ते में खाने पीने का सामान लिया और 26 जून को सुबह 11 बजे घर से भाग निकले। पुलिस की सक्रियता की वजह से वे एलओसी तक पहुंचने से पहले ही पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर के खुलासे के बाद फैजान की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। ज्ञात हो कि एलओसी के पास घने जंगल में पकड़े जाने के बाद किशोरों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया था कि वह रोजाना की जिंदगी से ऊब गए थे। अभिभावकों की पढ़ाई सहित अन्य मसलों पर टोकाटाकी से तंग आकर उन्होंने बेहतर जिंदगी की आस में एलओसी पार जाने की कोशिश की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed