फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri youth sell local product through th social media

कश्मीरी युवाओं के लिए वरदान बना सोशल मीडिया, इस तरह रोशनकर रहे नाम

Mon, 19 Mar 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Mon, 19 Mar 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
kashmiri youth sell local product through th social media
social media - फोटो : DEMO PHOTO

कश्मीर में हिंसा को लेकर सोशल मीडिया के उपयोग के बावजूद कई ऐसे युवा हैं जो नौकरी पाने के लिए सोशल मीडिया की सुविधा का उपयोग कर रहे हैं। वे रोजगार के लिए इसका सहारा लिए हुए हैं और आनलाइन व्यापार चल रहे हैं। 

विज्ञापन


कश्मीर में सोशल मीडिया का उपयोग पत्थरबाजी या आतंकी गतिविधियों के लिए ही उपयोग किए जाने के लिए बदनाम है। जबकि वाट्सएप, इंस्ताग्राम, इंटरनेट का उपयोग करके कई युवा अपनी रोजी रोटी भी कमा रहे हैं।
विज्ञापन


कश्मीर के सैयदा उमर ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया का उपयोग आनलाइन फैशन डिजाइन के लिए किया है। आनलाइन पर फैशन स्टोर की जानकारी दी है। उनके 21.2 हजार फालोअर हैं। इंस्ताग्राम को खोला जाए तो उनके द्वारा तैयार किए गए कई कपड़ों की जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमैरा क्यूम और बीनिश बशीर ने अपनी सफलता को सोशल मीडिया बताया। उनके अनुसार दोनों ने एक कालेज में पढ़ते हुए क्राफ्ट वर्ल्ड कश्मीर नाम से साइट तैयार की। उनके भी हजारों फालोअर हैं। हाथ से तैयार की गई वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है।

हरीस रहमान ने बताया कि रसोईघर के लिए क्राकरी व अन्य चीजों की जानकारी भी सोशल मीडिया के जरिए दी जा रही है। इसके अलावा कई ऐसे युवा भी हैं, जिनको घर बैठे ही नौकरियां मिल रही हैं। नौकरियों का पता चल रहा है। विद्यार्थियों को भी आनलाइन पर शिक्षा संबंधी कई जानकारियां मिल रही हैं।


इंटरनेट बंद होने पर युवाओं की उम्मीदों पर भी पानी फिर जाता है। प्रतिस्पर्धा के आधुनिक दौर में इंटरनेट बंद किए जाने से युवाओं को नुकसान हो रहा है। इंटरनेट खोलने से देश विदेश में जानकारियां भी मिलती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed