फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri youth grip in the heroin and brown sugar

कहीं आपका लाड़ला हीरोइन तो नहीं लेता?

Fri, 26 Dec 2014 12:30 AM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
kashmiri youth grip in the heroin and brown sugar

रियासत में नशे के लिए शराब और सिगरेट के बाद हीरोइन और ब्राउन शुगर लेने का चलन बढ़ रहा है। युवाओं में दोनों नशों को निडिल और सूंघने के जरिए ड्रग्स को शरीर के अंदर पहुंचाना पहली पसंद बन रहा है। इस नशे की लत में युवतियां भी शामिल हैं। अमीर घरों के लाडले इस नशे के ज्यादा शौकीन बन रहे हैं।

विज्ञापन

 
हीरोइन और ब्राउन शुगर को निडिल और ड्रग्स को जलाकर सूंघने के माध्यम से लिया जा रहा है। इसमें पानी में मिलाकर इस ड्रग्स को इंजेक्शन के जरिये शरीर में पहुंचाया जाता है। इसके बाद शारीरिक गतिविधियां सुस्त पड़ जाती हैं। नशेड़ी को आसपास के वातावरण की कोई परवाह नहीं रहती है।
विज्ञापन


इंजेक्शन के जरिये ड्रग्स से एचआईवी का खतरा बढ़ा है। इस ड्रग्स की चपेट में 16-25 साल के युवा ज्यादा चपेट में हैं। पहले ये ड्रग्स 3-4 हजार रुपये की कीमत में रोजाना ली जाती है। लेकिन डोज बढ़ाने पर इसकी कीमत माह में एक लाख रुपये से ज्यादा पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ड्रग्स का आदी होने के बाद इसे छोड़ने की सूरत में नशेड़ी की शारीरिक और मानसिक हालत काफी खराब हो जाती है। अमूमन ऐसे लोगों के फेफड़ों में इंफेक्शन हो जाता है। डोज न लेने पर शरीर में दर्द, शरीर का टूटना, नाक और मुंह से पानी आना, कमजोरी महसूस करना आदि समस्या होती है।

कहीं ऐसी आदतों का तो श‌िकार तो नहीं है आपका लाड़ला

kashmiri youth grip in the heroin and brown sugar
लक्षण
-सो कर देरी से का उठना
-परिवार से दूरी बनाना
- व्यवहार में बदलाव आना
- बाथरूम में सिरिंज आदि मिलना
- सामान्य से कम खाना खाना

बचाव
-बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें
-उन्हें ज्यादा अकेला न छोड़ें
-नशे से जुड़ी चीजों की मांग को गंभीरता से लें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed