फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmiri students beaten in Haryana

हरियाणा में कई कश्मीरी छात्र घायल

Sun, 07 Dec 2014 06:53 PM IST
Updated Sun, 07 Dec 2014 06:53 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri students beaten in Haryana

पुलिस के अनुसार हरियाणा के यमुनानगर में एक इंजीनियरिंग कॉलेज में भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर के छात्रों के दो गुटों के बीच हुड़प में कई छात्र घायल हो गए हैं। घटना शनिवार को यमुनानगर के रादौर स्थित ग्लोबल रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में हुई।

विज्ञापन


उधर, छात्रों का कहना है कि गुटों के झड़प के बाद स्थानीय लोगों ने उन पर हमला किया। बीबीसी हिंदी ने पुलिस और कॉलेज के छात्रों से बात की, पढ़िए उनका क्या कहना था।
विज्ञापन


हिंसा शनिवार को दोपहर एक बजे कैंटीन में हुए एक विवाद से शुरू हुई, जिसमें कम से कम चार छात्र घायल हो गए हैं जिनका इलाज चल रहा है। छात्रों की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। छात्रों के बयान भी लिए गए हैं। हिंसा के बाद कॉलेज में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में बाहर के लोग शामिल नहीं थे। ये छात्रों के बीच का मसला थ। कॉलेज में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और कश्मीरी छात्रों को पूरी सुरक्षा दी जा रही है। इस घटना को मीडिया सांप्रदायिक रंग दे रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। मामला पूरी तरह शांत हो चुका है। स्थिति नियंत्रण में हैं। मैं खुद कॉलेज में मौजूद हूँ। कॉलेज में छुट्टियों के कारण कुछ छात्र कश्मीर लौट रहे हैं।

बाहर से आए लोगों ने हमला किया

Kashmiri students beaten in Haryana

बाहर से आए लोगों ने हम पर हमला किया। उनमें से कुछ के पास देसी हथियार भी थे। हम बचने के लिए पुलिस स्टेशन की ओर भागे। तीन किलोमीटर के रास्ते में हमें कई जगह पीटा गया। किसी तरह हम पुलिस स्टेशन पहुँचे और बच सके।

कैंटीन में हुआ मामला निपट गया था। यदि बाहर से लोग नहीं आते तो बात इतनी नहीं बढ़ती। दोनों ओर से नारेबाजी के कारण विवाद हुआ। हिंसा में करीब दस कश्मीरी छात्र घायल हुए हैं।

हमले के बाद से हम सब बहुत डरे हुए हैं और वापस घाटी लौटना चाहते हैं। यदि हमें कोई सुरक्षित कैंपस मिलेगा तब ही हम सब आगे पढ़ेंगे।

पहले भी हुए हैं हमले

Kashmiri students beaten in Haryana

जम्मू-कश्मीर के हिंदू और मुसलमान छात्रों के बीच कैंटीन में विवाद हुआ था। दोनों और से नारेबाज़ी भी हुई। नारेबाज़ी सुनकर बाहर के लोग आ गए और उन्होंने कश्मीरी छात्रों पर हमला किया। मैं आगे अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहता हूँ। कश्मीर के छात्रों से हमारे अच्छे संबंध हैं।

उत्तर भारत के कॉलेजों में कश्मीरी छात्रों पर कथित हमलों के और भी मामले दर्ज हुए हैं। ग्लोबल रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में पढ़ने वाले ज्यादातर छात्र जम्मू-कश्मीर के है।

इसी साल मार्च में दिल्ली के निकट मेरठ शहर में स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में टेलीविज़न पर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान कुछ कश्मीरी छात्रों पर कथित तौर पर पाकिस्तान का समर्थन करने का आरोप लगा था।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने 67 कश्मीरी छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया था। इन छात्रों पर देशद्रोह का मुक़दमा भी दर्ज हुआ, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया। मार्च में ही नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय में भी इसी तरह की कथित घटना में कुछ कश्मीरी छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed