फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri people come to help for kerala floods

कश्मीर के लोग भी केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आ रहे हैं सामने, ऐसे कर रहे मदद

Tue, 21 Aug 2018 11:04 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 21 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
kashmiri people come to help for kerala floods

कश्मीर जो वर्ष 2014 में बाढ़ की पीड़ा सह चुका है, अब केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए उठ खड़ा हुआ है। सिविल सोसाइटी फोरम कश्मीर, टीम रेड, आदि जैसे संस्थानों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजने का बीड़ा उठाया है। वहीं जम्मू कश्मीर बैंक ने भी 11 करोड़ देने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


श्रीनगर के सोनवार इलाके में सिविल सोसाइटी फोरम कश्मीर द्वारा केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री इक्कठा कर उसे आगे भेजने के लिए पैकेजिंग की गयी। करीब दो हजार से अधिक परिवारों के लिए खाने-पीने का सामान आज यहां से गो-एयर हवाई जहाज से मुंबई भेजा गया। जहां से इस सामान को कोची भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


सिविल सोसाइटी फोरम कश्मीर के एक सदस्य जुबैर अहमद ने बताया कि हम इंसानियत के तौर पर आगे आये हैं और पीड़ित परिवारों के लिए आटा, बिस्किट, पानी, नमक, आदि जैसी जरूरत के सामान भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि गो-एयर इस सब सामान को मुफ्त केरल पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुबैर के मुताबिक उनका सम्पर्क केरल में इस वक्त काम कर रहे कुछ एनजीओ के साथ है, जिनके द्वारा इस सामान को पीड़ितों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पहला कंसाइनमेंट है और यह काम जारी रहेगा।

kashmiri people come to help for kerala floods

वहीं टीम रेड भी कम्बल, कपड़े, पीने का पानी, आदि जैसी सामग्री भेज चुकी है और आगे के लिए भी इक्कठा कर रही है। टीम रेड के चैर्मान सादत सोगामी ने बताया कि हम खुद 2014 में इस बाढ़ की पीड़ा को झेल चुके हैं और हम इस समय केरल के पीड़ितों का दर्द महसूस कर सकते हैं। इसलिए हमने एक जुट होकर चीजें इक्कठा कर उनकी मदद के लिए सामने आये हैं और इस सबके लिए हुम्वाहन के स्थानीय एनजीओ के संपर्क में है जो हमारी मदद कर रही है।

गौरतलब है कि इस बीच जम्मू कश्मीर बैंक के कर्मचारियों ने भी अपने वेतन दान करने का फैसला लिया है। बैंक के प्रवक्ता सजाद बजा ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को 11 करोड़ रुपए देने का फैसला लिया गया है। बैंक के चेयरमैन ने दो महीनों का जबकि बाकी कर्मचारियों ने अपने 6 दिन का वेतन देने का फैसला किया है। 

बता दें कि इसे पहले राज्यपाल ने राज्य की तरफ से 2 करोड़ देने की घोषणा की थी और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी एक माह का वेतन दान किया है। इनके अलावा भी कश्मीर में कई जगहों से केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आवाजे उठती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर भी लगतार लोगों से धान करने की अपील हो रही है क्योंकि शायद बाढ़ की पीड़ा को कश्मीर से बेहतर कोई नहीं समझ पायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed