फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri pandits wrote letter for getting their rights in Jammu Kashmir

जम्मू: गृहमंत्री को पत्र लिखकर कश्मीरी पंडितों ने मांगा हक, बोले अपने देश में ही बने हैं रिफ्यूजी

Mon, 07 Jan 2019 12:24 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 07 Jan 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
kashmiri pandits wrote letter for getting their rights in Jammu Kashmir
राजनाथ सिंह - फोटो : फाइल
पनुन कश्मीर ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से कश्मीरी पंडितों की समस्याओं का निदान करने को पत्र लिखा है। अध्यक्ष अश्वनी चुरंगू ने कहा कि पंडित अपने ही देश में रिफ्यूजियों की तरह जीवन यापन कर रहे हैं। इसका खुलासा राष्ट्रीय मानवाधिकार ने भी किया है। कश्मीरी पंडितों को अभी तक अधिकार नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घाटी में पंडितों को जबरन मारा गया। घाटी में आतंकवाद बढ़ी चुनौती बन चुका है। कश्मीरी पंडितों को होम लैंड का अधिकार दिया जाए। केंद्र सरकार एक हजार नौकरियों युवा डिस्प्लेस्ड कश्मीरी पंडितों के लिए घोषित करे।
विज्ञापन


पढ़ लिखने के बाद भी पंडितों को नौकरी नहीं मिल पा रही है। साथ ही राहत भत्ता प्रतिव्यक्ति पांच हजार से बीस हजार प्रति परिवार किया जाए। कम पैसों में परिवारों को गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सब का साथ, सब का विकास मुद्दे पर सत्ता में काबिज हुई है। कश्मीरी पंडितों की समस्याओं का निदान केंद्र सरकार जल्द से जल्द करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed