फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   kashmiri pandits opposing the notice from the government

सरकार ने कश्मीरी पंडितों को जारी किया कारण बताओ नोटिस, विरोध

Thu, 13 Oct 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 13 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
kashmiri pandits opposing the notice from the government
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने वीरवार को लगातार 88वें दिन रिलीफ कमिश्नर के कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि सरकार की तरफ से लगातार कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। लेकिन उनको इसकी कोई परवाह नहीं है।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने सुबह से लेकर दोपहर तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि सरकार उनकी समस्या को हल करने के बजाए बढ़ाने का काम कर रही है। बिना सोचे समझे कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने लगे हैं, जोकि पूरी तरह से अन्याय है।कश्मीर में अभी तक हालात खराब है और शरारती तत्व कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाने की तैयारी करके बैठे हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद उनको वापस लौटने को मजबूर किया जा रहा है। जब कर्मचारी नहीं माने तो अब उनको कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने लगे हैं।इसके अलावा सितंबर से सबका वेतन भी रोक दिया है। बिना वेतन के सभी आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार उनके आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन किसी कीमत पर भी पीछे नहीं हटेंगे। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है, धरना प्रदर्शन इसी तरह से जारी रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed