फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri pandits join JKLF protest against separate township

विरोध प्रदर्शन में अलगावादियों के साथ आए कश्मीरी पंडित

Sat, 11 Apr 2015 12:01 PM IST
Updated Sat, 11 Apr 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
kashmiri pandits join JKLF protest against separate township

कश्मीर घाटी में रहने वाले कश्मीरी पंडित भी प्रस्तावित अलग टाउनशिप के खिलाफ अलगाववादी जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन


शिक्षाविद पंडित विशिन जी, पंडित मोती लाल भट, सामाजिक कार्यकर्ता कुमार जी वांचू, व्यापारी मोती लाल धर और इस समुदाय की कई महिलाओं ने यहां मैसुमा में जुम्मे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन में जेकेएलएफ के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन मलिक के साथ आए।
विज्ञापन


जेकेएलएफ के प्रवक्ता ने कहा, 'यह मार्च लाल चौक की ओर गया और उस दौरान लोग ‘संग संग जीयेंगे और संग संग मरेंगे’ के नारे लगा रहे थे।' कश्मीरी पंडितों ने संवाददाताओं से कहा कि पृथक बस्तियां बनाने की कोई जरूरत या उपयोगिता नहीं है। विशिन जी ने कहा, 'इन बस्तियों से किसी को राजनीतिक लाभ मिल सकता है पंडितों को कभी कोई लाभ नहीं मिल सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केवल बहुसंख्यक समुदाय ही अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है और अलग होमलैंड बनाने से समुदायों के बीच दूरियां और बढ़ेंगी। उन्होंने कहा, 'मुसलमानों के मोहल्लों में रह रहे पंडितों को कोई खतरा नहीं है जो आज यहां हमारी उपस्थिति से स्पष्ट होता है।'

मलिक ने कहा कि कश्मीरी पंडित, सिख और अन्य सभी धर्मावलंबी कश्मीरी समाज के अहम हिस्सा हैं और घाटी के मुसलमानों की भांति वे भी इस जमीन के मालिक हैं। उन्होंने कहा, 'हम घाटी में उनकी वापसी का विरोध नहीं कर रहे हैं, हम अलग बस्तियों के नाम पर इस्राइली प्रकार की बस्तियां बसाकर घृणा की दीवार खड़ी करने की साजिश का विरोध कर रहे हैं।'

प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज किया

kashmiri pandits join JKLF protest against separate township

बुदशाह चौक पर इस मार्च को कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने तितर बितर कर दिया। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। बाद में कुछ युवकों ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों पर पथराव किया जिससे दोनों पक्षों में करीब एक घंटे तक झड़प चली।

पुलिस ने कहा कि इलाके में सामान्य स्थिति बहाल कर दी गयी है और कोई घायल नहीं हुआ। बारामूला जिले से भी विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव होने की खबर है। जेकेएलएफ और हुर्रियत कांफ्रेंस समेत अलगाववादी संगठनों ने घाटी में कश्मीरी पंडितों के लिए अलग टाउनशिप के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने राज्य विधानसभा में स्पष्ट किया था कि कश्मीरी पंडितों के लिए अलग टाउनशिप की कोई योजना नहीं है लेकिन अल्पसंख्यक समुदाय की घाटी में वापसी के लिए कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed