फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri pandits are missing deepawali festival in kashmir

जानिए, कश्मीरी पंडितों को क्या याद आ रहा

Mon, 02 Nov 2015 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Mon, 02 Nov 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
kashmiri pandits are missing deepawali festival in kashmir

जब भी दिवाली का त्योहार आता है तो विस्थापित कश्मीरी पंडितों को कश्मीर में मनाई दिवाली याद आ जाती है। तब वहां घरों में हवन, यज्ञ होते थे, नदियों के किनारे पर दीपक जलाए जाते थे और शाम को हिंदू-मुस्लिम एक-दूसरे को बधाई देते थे।

विज्ञापन


कश्मीर की वादियों में मनाई दिवाली की यादें आज भी ताजा हैं। यह कहना है कि जगती टाउन में रहने वाले कश्मीरी पंडितों का, जो अब क्वार्टरों में रहकर दिवाली मनाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


कश्मीरी पंडित 26 वर्ष से दिवाली का त्योहार किराए के कमरों और क्वार्टरों में मना रहे हैं। हर साल इनको अपने घर में मनाई गई दिवाली याद आती है। सुनील पंडिता ने बताया कि दिवाली पर घर में विशेष तौर पर हवन यज्ञ किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को पूरा परिवार पूजन करता है और फिर धूमधाम से दीवाली मनाई जाती है, लेकिन जब से विस्थापित हुए हैं तब पहले जैसी उमंग महसूस नहीं होती। कश्मीर में मनाई गई दिवाली याद आती है।

सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग भी बधाइयां देना शुरू कर देते थे और शाम को उनके साथ दिवाली मनाते थे। सुनील रैना ने कहा कि दिवाली कश्मीरी पंडितों के लिए बहुत ज्यादा महत्व रखती है।


इस दिन विशेष तौर पर सरस्वती मां का पूजन करते हैं। कश्मीर में अपने परिवार के साथ मनाई दिवाली आज भी उनके जहन में है।

टीके भट ने कहा कि कश्मीर में दीवाली पर घर में तो दीपक जलाते ही थे, साथ ही नदियों और प्राकृतिक जल स्रोतों पर भी दीपक जलाते थे।

अब वह दिन दोबारा आएंगे कि नहीं पता नहीं। राजकुमार थुसू ने बताया कि सबके लिए अपना घर अजीज होता है। दिवाली का त्योहार का असली आनंद तो अपने घर में ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed