{"_id":"5edfdf108ebc3e4342526a26","slug":"kashmiri-pandit-jammu-city-news-jmu2118026200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के कश्मीरी पंडितों ने की घाटी में सरपंच की हत्या की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका के कश्मीरी पंडितों ने की घाटी में सरपंच की हत्या की निंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाशिंगटन। अमेरिका में कश्मीरी पंडितों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संगठन ने घाटी के अनंतनाग जिले में आतंकियों द्वारा सरपंच की हत्या की निंदा की है। जिले के लरकीपोरा इलाके के सरपंच एवं कांग्रेस पार्टी के सदस्य अजय पंडिता (भारती) की आतंकवादियों ने सोमवार को उनके गांव में गोली मार कर हत्या कर दी थी।
इंडियन-अमेरिकन कश्मीर फोरम (आईएकेएफ) ने कहा कि अजय पंडिता को लक्ष्य बनाकर उनकी हत्या किया जाना साबित करता है कि घाटी में अल्पसंख्यक कश्मीरी हिंदू समुदाय का नस्ली सफाया बेरोकटोक जारी है। संगठन ने एक बयान में कहा कि उनकी नृशंस और सार्वजनिक तौर पर की गई हत्या कश्मीर घाटी में पिछली कुछ सदियों में पूरे कश्मीरी हिंदू समुदाय को उनके घर से बाहर निकालने के लिए उन पर बरपाए गए कहर की याद दिलाता है। अपने बयान में, आईएकेएफ ने पाकिस्तान और कश्मीर घाटी में उसके समर्थकों की निंदा की, जो लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिदीन और द रजिस्टेंट फ्रंट जैसे आतंकी संगठनों को आर्थिक मदद मुहैया कराते हैं। भारतीय अमेरिकी कश्मीर मंच ने कहा कि आतंकी संगठनों के समर्थक उन्हें बढ़ावा देने के साथ ही उन्हें पनाह देते हैं।
कश्मीरी हिंदुओं को मिले पुलिस संरक्षण
पंडिता के साथ ही निचले स्तर पर काम कर रहे अन्य सरकारी अधिकारियों की सुरक्षा के प्रति स्थानीय प्रशासन के उदासीन रवैये की निंदा करते हुए आईएकेएफ ने मांग की कि कश्मीरी हिंदू जो अब भी घाटी में रह रहे हैं, उन्हें घाटी में शांति बहाल होने तक अतिरिक्त पुलिस संरक्षण दिया जाए। एजेंसी