फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri militants burhan arrived in pakistan

पाक ने दिया कश्मीरी आतंकी को 6 करोड़ का ऑफर

Mon, 11 Jan 2016 11:08 AM IST
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
kashmiri militants burhan arrived in pakistan

कश्मीरी आतंकी बुरहान आखिरकार पाकिस्तान पहुंच ही गया। एक साल पहले उसे पाकिस्तान आने के लिए छह करोड़ रुपये का आफर मिला था, ताकि पाकिस्तान पहुंच कर वह आतंकी शिविरों में ट्रेनिंग ले और कश्मीरी युवाओं की आतंकी संगठनों में भर्ती करे।

विज्ञापन


एक साल से ज्यादा समय से बुरहान कश्मीर में सक्रिय था और स्थानीय युवाओं को आतंकी बनने की ट्रेनिंग दे रहा था। सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो बुरहान 50 से ज्यादा युवाओं को आतंकी बनने का प्रशिक्षण दे चुका है।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि करीब दो महीने पहले बुरहान कुपवाड़ा जिले की एलओसी से पीओके पहुंचा। बताया यह भी जा रहा है कि वह कुछ दिनों में लौटने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएसआई ने पाक आने का दिया था न्यौता

kashmiri militants burhan arrived in pakistan

खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक बुरहान के लौटने के बाद कश्मीर में सक्रिय एक अन्य कश्मीरी आतंकी कमांडर सैफुल्लाह  पीओके जा सकता है। बुरहान पीओके और पाकिस्तान के कई आतंकी शिविरों में जाने के साथ ही आईएसआई के अधिकारियों से मिल रहा है।

21 साल का बुरहान वानी हिजबुल मुजाहिदीन का क्षेत्रीय कमांडर है। उस पर दस लाख रुपये का इनाम है। बुरहान ने आठवीं कक्षा में 90 फीसदी अंक लिए थे। वह कश्मीर में स्थानीय आतंक का नया चेहरा बन चुका है।

बुरहान इंटरनेट का माहिर है और कश्मीर में स्थानीय युवाओं कोआतंकी संगठनों में भर्ती करने का काम करता था। उसने कई युवाओं को सोशल मीडिया के जरिए भी अपने साथ जोड़ा। बुरहान को पाकिस्तान अथवा पीओके में चल रहे आतंकी शिविरों में आकर नए और आधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग लेने के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed