फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmiri apple, label, fraud

Jammu News: ये दाग ठगी के हैं... कश्मीरी सेब पर अच्छी गुणवत्ता का फर्जी लेबल

विज्ञापन
kashmiri apple, label, fraud
अजय मीनिया
विज्ञापन

जम्मू। कश्मीरी सेब की मिठास का हर कोई दीवाना है। देश-विदेश में इसकी मांग है, लेकिन जम्मू में कश्मीरी सेब की मिठास की आड़ में बड़े स्तर पर खराब सेब बेचा जा रहा है। एक 30 पैसे का बेस्ट क्वालिटी का स्टिकर लगा पेड़ों से नीचे गिरे, ओलों के निशान वाले दागी सेब बेचे जा रहे हैं। कई दुकानदार और रेहड़ी-फड़ी वाले मंडियों से 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो खराब सेब खरीद लाते हैं। इसके बाद इनमें से कुछ छांटकर उनके ऊपर स्टिकर चिपकाकर उसे 100 रुपये प्रति किलो में बेच रहे हैं। जबकि बढ़िया क्वालिटी का सेब मंडी में ही 100 रुपये प्रति किलो है, जिसकी मिठास और रस अच्छा है, लेकिन खराब सेब छांटकर बेस्ट क्वालिटी का स्टिकर लगा बेचा जा रहा है। जो देखने में तो लाल है, लेकिन न तो इसमें रस और न मिठास है।

जानकारी के अनुसार बेस्ट क्वालिटी वाले 100 स्टिकर की एक शीट 250 से 300 रुपये के बीच है। इस हिसाब से एक स्टिकर 25 से 30 पैसे का पड़ता है। कुछ दुकानदार और रेहड़ी-फड़ी वाले सेब को छांटकर इनके ऊपर स्टिकर चिपका देते हैं। इसके बाद स्टिकर वाले सेब को उसी रेट पर बेचा जाता है, जो मंडी में बेस्ट क्वालिटी वाला स्टिकर लगा सेब है।
विज्ञापन




गरान वाला सेब होता है सस्ता

पेड़ों से गिरने वाले सेब को गरान कहते हैं। यह कश्मीर में पांच से सात रुपये प्रति किलो तक बिकता है। हालांकि यह ज्यादा दिन नहीं टिकता, लेकिन इसमें से छांटकर कुछ अच्छे सेब अलग कर लिए जाते हैं। इसके अलावा ओलों के निशान वाला सेब होता है, यह एक तरह से फीका हो जाता है। निशान पर स्टिकर लगाकर बेच दिया जाता है। खरीदने वाले को घर जाकर पता चलता है कि यह फीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे करें पहचान

सेब पर बेस्ट क्वालिटी का स्टिकर। उस पर दाग और ओलों के निशान। देखने में रस भी कम लगे तो समझ जाएं कि बेस्ट क्वालिटी का स्टिकर लगाकर बेचा जा रहा है। यह न मीठा, रस और न ही बेस्ट क्वालिटी का होता है। जो स्टिकर लगा बेस्ट क्वालिटी का सेब है, वह बिना किसी दाग, रसभरा और बिना किसी निशान के होगा।


मंडी में बेस्ट क्वालिटी का सेब वहीं पर स्टिकर लगा 100 रुपये किलो बेचा जाता है। अब कोई गरान वाला और ओलों के निशान वाला सेब स्टिकर लगाकर बेचे तो इस पर मंडी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। हमारे पास से जो सेब स्टिकर वाला जाता है, तो वह बेस्ट क्वालिटी का है।

- प्रवीन गुप्ता, प्रधान, फल मंडी नरवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed