{"_id":"570fb0cd4f1c1bb32c4a6b0a","slug":"kashmir-tense","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में तनावपूर्ण शांति, कई इलाकों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में तनावपूर्ण शांति, कई इलाकों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 14 Apr 2016 08:31 PM IST
सार
- अलगाववादियों के आह्वान पर दूसरे दिन भी बंद
- श्रीनगर समेत कई इलाकों में जीवन प्रभावित
- कई जगहों पर हुई पत्थरबाजी
- कुलगाम में पथराव की घटना में एक कैब ड्राइवर के घायल होने की खबर
विज्ञापन
बंद के दौरान रहे सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फोटो : PTI
विस्तार
हंदवाड़ा और कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों की फायरिंग में चार लोगों की मौत के बाद अलगाववादियों के आह्वान पर वीरवार को घाटी में लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। एहतियातन इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं ताकि शरारती तत्व सोशल मीडिया के जरिये अफवाहें न फैला सकें।
व्यापारिक प्रतिष्ठान और इदारे भी बंद रहे। सड़कों पर निजी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहन नहीं चले। श्रीनगर के छह थाना क्षेत्रों और कुपवाड़ा में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां रहीं। पूरी घाटी में पथराव की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर तनावपूर्ण शांति रही। किसी भी अप्रिय स्थिति से निबटने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा, क्रालगुंड, हंदवाड़ा, मागाम तथा लंगेट इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी पाबंदियां लगाई गईं थीं। श्रीनगर के सफाकदल, महाराजगंज, खानयार, नौहट्टा, रैनावारी तथा मायसुमा थाना क्षेत्रों में भी पाबंदियां रहीं।
विज्ञापन
यहां बुधवार को पथराव की घटनाएं हुईं थीं। कुलगाम में वीरवार को पथराव की घटना में एक कैब ड्राइवर के घायल होने की सूचना है। अलगाववादियों के बंद के आह्वान की वजह से पूरी घाटी में जनजीवन पर असर पड़ा। सड़कें सूनी रहीं। जगह-जगह सुरक्षा बलों का पहरा है। बाजार बंद रहे। बंद को देखते हुए अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर रखा गया था।