फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmir ten day Saras Livelihood Fair to be held in Srinagar from March 15

कश्मीर: अब श्रीनगर में लगेगा दस दिवसीय सरस आजीविका मेला, 15 मार्च से होगा शुरू

Sun, 12 Mar 2023 03:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 12 Mar 2023 03:43 PM IST
सार

श्रीनगर में 15 मार्च से दस दिवसीय खाद्य और सांस्कृतिक सरस आजीविका मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला प्रतिभागियों को अपनी हस्तनिर्मित उत्पादों को बेचने और बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

विज्ञापन
Kashmir ten day Saras Livelihood Fair to be held in Srinagar from March 15
सरस मेला (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

देश भर के विभिन्न व्यंजनों और स्वदेशी उत्पादों के प्रदर्शन के लिए श्रीनगर में महिला नेतृत्व में 15 मार्च से दस दिवसीय खाद्य और सांस्कृतिक सरस आजीविका मेले का आयोजन किया जाएगा। जम्मू और कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन (जेकेआरएलएम) की मिशन निदेशक इंदु कंवल चिब ने कहा कि सरस आजीविका मेला प्रतिभागियों को अपनी हस्तनिर्मित उत्पादों को बेचने और बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान करेगा और विभिन्न विक्रय प्लेटफार्मों (सेलिंग प्लेटफॉर्म) के साथ विपणन (मार्केटिंग) संबंध बनाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल ही में चार फरवरी से 14 फरवरी तक जम्मू के बाग-ए-बाहु में एक राष्ट्रीय खाद्य और सांस्कृतिक मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था। महिलाओं के नेतृत्व वाले इस मेले में कुल 70 स्टालों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिनमें से 15 खाद्य स्टाल होंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) स्टालों पर देशभर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से हस्तशिल्प, हथकरघा और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन करेंगी। मेले में प्रदर्शित होने वाले हथकरघा उत्पादों में बिहार की सूती और रेशमी साड़ियां, पंजाब के फुलकारी परिधान उत्पाद, उत्तरप्रदेश के बांस शिल्प और सजावटी सामान, तेलांगना की जरी की साड़ियां और महाराष्ट्र की चमड़े की चप्पलें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेले में स्टालों पर केलिको पेंटिंग, सांबा से जूट बैग, बिहार से लाख की चूड़ियां, कठुआ की बसोहली पेंटिंग, बडगाम से सोजनी सॉल, पंपोर से केसर, बांदीपोरा और पाहलू से पेपर मेश आइटम, गुरेज से काला जीरा और कई अन्य उत्पाद प्रदर्शित होंगे। ग्राहकों की सुविधा के लिए कैशलेस लेनदेन की भी सुविधा कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed