{"_id":"5da49e778ebc3e93c315aabd","slug":"kashmir-shopian-sindhu-shirmal-terrorists-fire-apple-laden-truck-in-kashmir-burn-truck-driver-alive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सेब से लदे ट्रक को लगाई आग, ड्राइवर को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सेब से लदे ट्रक को लगाई आग, ड्राइवर को मारी गोली
Mon, 14 Oct 2019 09:42 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 14 Oct 2019 09:42 PM IST
सार
- शोपियां की घटना, ट्रक को लगाई आग, खलासी का फिलहाल पता नहीं
- राजस्थान नंबर का ट्रक, सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च आपरेशन शुरू किया
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने सेब लाद रहे एक ट्रक के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद ट्रक को आग लगा दी। ट्रक के खलासी का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया है। यह घटना घाटी में पोस्ट पेड मोबाइल सेवा शुरू होने के साथ ही हुई है।
घटना जिले के सिंधु सरमाल इलाके का है। बताया जाता है कि घटना में दो आतंकी शामिल थे, जिनमें एक पाकिस्तानी था। बताते हैं कि राजस्थान नंबर की ट्रक एक सेब के बगीचे से सेब लाद रहा था। इसी दौरान पहुंचे आतंकियों ने पहले तो बगीचे की मालिक की पिटाई की। चालक तथा खलासी का अपहरण कर लिया। चालक को गोली मारकर हत्या कर दी। उसके पेट में तीन गोलियों लगने की बात सामने आ रही है। इसके बाद ट्रक में आग लगा दी।
चालक की शिनाख्त शरीफ खान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पूरे इलाके में आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस के एक आला अधिकारी ने चालक की गोली मारकर हत्या करने की पुष्टि की है।

खौफ पैदा करने के लिए हत्या
माना जा रहा है कि आतंकियों ने दहशत पैदा करने के लिए हत्या की है। इससे पहले श्रीनगर के हाई स्ट्रीट इलाके में शनिवार को ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें एक महिला समेत सात घायल हुए थे। पांच अक्तूबर को अनंतनाग में डीसी कार्यालय के बाहर भी ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें 14 लोग घायल हुए थे। इससे पहले 28 सितंबर को श्रीनगर के नवाकदल इलाके में सीआरपीएफ की 38वीं बटालियन के जवानों पर भी ग्रेनेड हमला किया गया था। इसी दिन रात में आतंकियों ने हमला कर पीडीपी के पूर्व कार्यकर्ता सज्जाद अहमद मंटू को घायल कर दिया था।