{"_id":"d53d7221cd4d09d6f1b49f87b5c85c89","slug":"kashmir-not-cool-this-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब, कश्मीर में भी गर्मी से परेशान हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब, कश्मीर में भी गर्मी से परेशान हैं लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 05 Aug 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर जहां अपने सुहाने मौसम के लिए पूरे विश्व में मशहूर है, वहीं इस बार कश्मीर भी गर्मी की मार झेल रहा है। अगर कश्मीर के हिल स्टेशन पर मौसम थोड़ा सुहाना रहता भी है तो श्रीनगर के साथ-साथ कश्मीर के अन्य मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप काफी भीषण है।
विज्ञापन
बढ़ते पारे के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। दिन में सूर्य की तपिश से लोगों का बाहर निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासी इश्फाक़ गौहर के अनुसार, उन्हें दिन में काम करने में मुश्किल होती है। गर्मी के कारण प्यास बहुत लगती है।
विज्ञापन
श्रीनगर के तापमान की अगर बात करें तो मंगलवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि जम्मू का 32.7 डिग्री सेल्सियस और लद्दाख का 30.6 डिग्री सेल्सियस। आंकड़ों को देखें तो जम्मू और लद्दाख संभाग की तुलना में कश्मीर का तापमान ज़्यादा है।
विज्ञापन