फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir faces unrest after india pakistan match

पाक की जीत के बाद कश्मीर में भड़की हिंसा, सुरक्षाबलों पर फेंके गए पत्थर और पटाखे

Mon, 19 Jun 2017 07:12 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 19 Jun 2017 07:12 AM IST
विज्ञापन
kashmir faces unrest after india pakistan match
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo

चैंपिंयस ट्राफी में पाकिस्तान की जीत के बाद कश्मीर में कई स्थानों पर हिंसक झड़पें हुईं। सुरक्षा बलों पर पथराव के साथ ही पटाखे फेंके गए। उपद्रव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बाद भी उपद्रव नहीं थमा तो पैलेट गन चलाए गए।

विज्ञापन


इसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। तनाव को देखते हुए सुरक्षा के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। पाकिस्तान की जीत की ओर बढ़ने के साथ ही घाटी में जश्न का माहौल शुरू हो गया। पटाखे छोड़े जाने लगे।
विज्ञापन


भारतीय बल्लेबाजों के विकेट गिरने के साथ ही पटाखे छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रीनगर के सैकिदफर चौक में सीआरपीएफ कैंप तथा पुलिस थाने के भीतर युवाओं ने पटाखे फेंक दिए। फतेहकदल में भी सुरक्षा बलों पर पटाखे दागे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर में सुरक्षाबलों से हिंसक झड़प

kashmir faces unrest after india pakistan match
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : file photo

उत्तरी कश्मीर के बारामुला में पटाखे छोड़े गए। इस दौरान सुरक्षा बलों के साथ तीखी झड़पें हुईं। श्रीनगर के एमआर गंज, 90 फीट रोड तथा छानपोरा इलाके में फायरिंग की आवाज सुनी गई।  

सूत्रों के अनुसार कश्मीर विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में भी कुछ छात्राओं ने पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाया। घाटी के लगभग सभी जिलों में जीत पर पटाखे छोड़े गए। इसके साथ ही जम्मू, राजोरी, किश्तवाड़ तथा अन्य इलाकों में भी आतिशबाजी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed