फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kashmir, Divisional Commisionner, Anshul Garg, Meeting

Jammu News: कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर ने की बाढ़ नियंत्रण योजना की समीक्षा

विज्ञापन
Kashmir, Divisional Commisionner, Anshul Garg, Meeting
श्रीनगर। कश्मीर के डिविजनल कमिश्नर अंशुुल गर्ग ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बाढ़ नियंत्रण योजना और नदी प्रबंधन की समीक्षा बैठक की। बैठक में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने कश्मीर की भू-आकृति और बाढ़ की समस्याओं, संगम में वार्षिक जलस्तर की उच्चतम रीडिंग, सितंबर 2014 की बाढ़ और वर्षा का विश्लेषण, झेलम बेसिन की बाढ़ प्रबंधन योजना, सितंबर 2014 की बाढ़ के बाद व्यापक बाढ़ प्रबंधन योजना के कार्यों को प्राथमिकता देने आदि मुद्दों पर चर्चा की। संगम के पास झेलम नदी से वुलर झील तक डाइवर्जन चैनल, श्रीनगर में चुनिंदा स्थानों पर बाढ़ सुरक्षा दीवारें, बाढ़ स्प्लैश चैनल का पुनर्विन्यास, श्रीनगर में झेलम नदी का अवरुद्ध हिस्सा, चिन्हित झेलम सहायक नदियों पर तलछट नियंत्रण बेसिन, बाढ़ जोनिंग और भूमि उपयोग नियमों के साथ-साथ भूमि पर कटाव और तलछट नियंत्रण उपायों पर भी बात हुई। ब्यूरो
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed