फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kashmir closed today Protest against NIA raid

अलगाववादी आहूत बंद के कारण कश्मीर में जनजीवन प्रभावित

Thu, 28 Feb 2019 01:14 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 28 Feb 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
kashmir closed today Protest against NIA raid
फाइल फोटो
अलगाववादियों के दो दिवसीय बंद के कारण गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कश्मीर में जनजीवन प्रभावित हुआ। यह बंद घाटी में हवाला के जरिए आतंकी वित्तपोषण की जांच के सिलसिले में कई अलगाववादी नेताओं के आवास पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की छापेमारी के विरोध में किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में अधिकतर दुकान और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। हालांकि, उन्होंने बताया कि अधिकतर पेट्रोल पंप खुले हुए हैं और ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


घाटी में बुधवार रात में ईंधन की आपूर्ति फिर से बहाल कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि घाटी के अन्य जिला मुख्यालयों से भी बंद की इसी तरह की खबरें सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलगाववादी संगठनों के संयुक्त संगठन ज्वाइंट रेसिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने अलगाववादियों पर मंगलवार को एनआईए की छापेमारी और अनुच्छेद 35 ए में छेड़छाड़ की आशंका के विरोध में बुधवार से पूर्ण बंद का आह्वान किया हुआ है। अनुच्छेद 35 ए का मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed