{"_id":"5a146b4c4f1c1b7a548be612","slug":"kashmir-childers-videos-of-policeman-to-leave-their-job-goes-to-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: घाटी में बच्चों का पुलिसकर्मियों को नौकरी छोड़ने की धमकी देने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: घाटी में बच्चों का पुलिसकर्मियों को नौकरी छोड़ने की धमकी देने का वीडियो वायरल
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
घाटी में सोशल मीडिया पर बच्चों का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ बच्चे हाथों में लकड़ी की बंदूकें लेकर पुलिसकर्मियों को नौकरी छोड़ने की धमकी देते दिखाई दे रहे हैं। वायरल हुए इस वीडियो को लेकर आईजीपी मुनीर अहमद खान का कहना है कि ऐसे वीडियो आतंकी और उनके ओजीडब्ल्यू इस उद्देश्य से बनाते हैं ताकि वह छल के सहारे लोगों को बता सकें कि बच्चे भी उनकी मुहिम के साथ हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों का इस्तेमाल कर वह लोग आतंकवाद को ग्लैमराइज करने की भी कोशिश करते हैं।वायरल हुए 1 मिनट 32 सेकंड के इस वीडियो में हाथों में नकली बंदूकें लिए कुछ बच्चे आतंकियों के हक में और आजादी के नारे लगाते नजर आ रहे हैं। फिर एक किशोर आगे आकर पुलिस वालों को धमकी देते हुए उन्हें नौकरी छोड़ने को कहता सुनाई दे रहा है। वह कहता है कि उनके मुसलमान भाइयों को मारा जा रहा है।
विज्ञापन
वह बच्चा गलत नाम लेते हुए आईजीपी मुनीर खान और डीजीपी एसपी वैद को नौकरी छोड़ने की भी धमकी दे रहा है, नहीं तो उन पर हमला किया जाएगा।गलत नाम लेने पर वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की भी आवाज सुनाई दे रही है जो उन्हें सही कहने को बोल रहा है। वीडियो में एक युवा अपने आपको जैश का कमांडर और दूसरे को डिस्ट्रिक्ट कमांडर बता रहा है और पुलिस के जवानों से हथियार लेकर भागने के लिए भी उकसा रहा है।
विज्ञापन