फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Karwa Chauth jammu: Married women observe Karwa Chauth fast for long life of husband

Karwa Chauth: पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें करेंगीं करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Tue, 31 Oct 2023 12:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 31 Oct 2023 12:29 PM IST
सार

सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए उपवास रखने के बाद आसमान में चमकते चांद का दीदार कर अपने पति के हाथों से निवाला खाकर अपना उपवास खोलती हैं। करवाचौथ का व्रत सुबह सूर्योदय से पहले ही 4 बजे के बाद शुरु हो जाता है और रात को चंद्रदर्शन के बाद ही व्रत को खोला जाता है।

विज्ञापन
Karwa Chauth jammu: Married women observe Karwa Chauth fast for long life of husband
करवाचौथ - फोटो : संवाद

विस्तार

करवाचौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को होगा। इस विषय में श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सनातन धर्म में व्रत,पर्वो एवं त्योहारों की मान्यता अधिक है। इस वर्ष करवाचौथ का व्रत 1 नवंबर को होगा। उपवास सुहागन स्त्रियों के लिए बहुत अधिक महत्व रखता है।
विज्ञापन


इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं और उनका गृहस्थ जीवन सुखद रहे। इसके लिए व्रत करती हैं। पूरे भारत में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन उत्तर भारत खासकर जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा,राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश में तो इस त्योहार की अलग ही महत्व है।
विज्ञापन


महंत रोहित शास्त्री ने बताया सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए उपवास रखने के बाद आसमान में चमकते चांद का दीदार कर अपने पति के हाथों से निवाला खाकर अपना उपवास खोलती हैं। करवाचौथ का व्रत सुबह सूर्योदय से पहले ही 4 बजे के बाद शुरु हो जाता है और रात को चंद्रदर्शन के बाद ही व्रत को खोला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन श्रीगणेश, शिव, माता पार्वती, स्वामी कार्तिकेय और चंद्रदेव की पूजा अर्चना की जाती है। विवाह के बाद 12 या 16 साल तक लगातार इस उपवास को किया जाता है लेकिन इच्छानुसार जीवनभर भी विवाहिताएं इस व्रत को कर सकती हैं।

Karwa Chauth jammu: Married women observe Karwa Chauth fast for long life of husband
महिला ने हाथों में सजाई मेहंदी - फोटो : संवाद

इस तरह करें पूजा

पंचांग के अनुसार इस वर्ष कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को 31 अक्तूबर मंगलवार को रात्रि 9 बजकर 31 मिनट पर शरू होगी। चतुर्थी तिथि का समापन अगले दिन 1 नवंबर बुधवार को रात्रि 9 बजकर 20 मिनट पर होगा। सूर्योदय व्यापिनी कार्तिक मास के कृष्ण चतुर्थी तिथि 1 नवम्बर बुधवार को प्राप्त हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार करवा चौथ का व्रत 1 नवम्बर बुधवार को रखा जाएगा।

करवाचौथ पूजन का शुभ मुहूर्त

1 नवम्बर को शाम 6 बजकर 05 मिनट से उसी शाम 7 बजकर 5 मिनट के बीच करवाचौथ का पूजन करना सबसे कल्याणकारी होगा।

कब होंगे चंद्रमा के दर्शन

जम्मू में एक नवम्बर बुधवार को चंद्र दर्शन रात करीब 8 बजकर 12 मिनट पर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed