फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Karnal feeding of the five seats lotus

करनाल की पांचों सीटों पर खिला कमल

Mon, 20 Oct 2014 12:08 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Mon, 20 Oct 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने कमल खिलाया है। बीजेपी
विज्ञापन
उम्मीदवार मनोहर लाला खट्टर को 82 हजार 375 वोट पड़े। आजाद उम्मीदवार जयप्रकाश गुप्ता को 18 हजार 699 मत पड़े।

 बीजेपी उम्मीदवार खट्टर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयप्रकाश गुप्ता को 63 हजार 676 मतों से हराया, जबकि इनेलो उम्मीदवार मनोज वधवा को 17 हजार 651 मत पड़े और वे तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेंद्र नरवाल को 12 हजार 779 मत पड़े। उधर, इंद्री विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार कर्ण देव कांबोज को 45 हजार 756 वोट पड़े। कर्ण देव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इनेलो की उम्मीदवार उषा कश्यप को 23 हजार 875 मतों से हराया। इनेलो की उम्मीदवार उषा कश्यप को 21 हजार 881 वोट मिले।

हजकां के उम्मीदवार राकेश कांबोज ने 18 हजार 892 वोट तथा कांग्रेस के उम्मीदवार भीम सेन मेहता ने 18 हजार 550 वोट हासिल किए हैं। असंध विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार बक्शीश सिंह को विजयी घोषित किया गया। बक्शीश सिंह ने 30723 मत हासिल किए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीएसपी के मराठा विरेंद्र वर्मा को 4608 मतों से हराया, मराठा ने 26115 मत हासिल किए।

इनेलो के उम्मीदवार यशवीर राणा 23191 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। आजाद उम्मीदवार यशपाल सिंह राणा 17098 मत लेकर चौथे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार सुमिता सिंह 14103 लेकर पांचवें स्थान पर रहीं। घरौंडा से बीजेपी के उम्मीदवार हरविंद्र कल्याण को विजयी घोषित किया गया। हरविंद्र कल्याण ने 55247 मत हासिल किए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इनेलो के उम्मीदवार नरेंद्र सांगवान को 17883 मतों से हराया। नरेंद्र सांगवान ने 37364 मत हासिल किए। कांग्रेस के उम्मीदवार विरेंद्र राठौर 36896 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। बीएसपी के उम्मीदवार सोहन लाल गुप्ता 19171 मत लेकर चौथे स्थान पर रहे।  करनाल के पांच स्थानों पर हुई गिनती समाप्त होने पर ही जीत का जश्न शुरू हो गया।

ढोल नगाड़ों पर नाचते प्रत्याशी सहित समर्थक अपने-अपने क्षेत्र में गए। करनाल में मनोहर लाल खट्टर ने विशाल जुलूस निकाला। शहर की सड़कों पर भाजपा समर्थकाें की गाड़ियों से जाम की स्थिति बनती रही, लेकिन हर कोई उत्साह में रहा और जमकर आतिशबाजी की। इसी तरह असंध, घरौंडा, इंद्री, नीलोखेड़ी में दिनभर जीत की खुशी मनाई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी बलराज सिंह ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2014 जिला की पांचों विधानसभाओं में  शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। पांचों स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था रही। पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में विजेता उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र दिए गए।

2342 ने नकारा प्रत्याशियों को

जिले में पांचों विधानसभा सीटों पर 2342 मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकारा है। इन मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया है। करनाल विधानसभा क्षेत्र  के 589 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। नीलोखेड़ी आरक्षित विधानसभा क्षेत्र के 459 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया यानी वोट किसी को भी वोट नहीं का बटन दबाया। इंद्री से 716 मतदाता, असंध के 285 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। घरौंडा से 293 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।

तैनात रहा भारी पुलिस बल
पांचों मतगणना जगहों पर भारी पुलिस बल ने सुरक्षा संभाली। मतगणना स्थल तक कई नाके बनाए गए। इसमें चुनिंदा कार्यकर्ताओं के लिए अलग और मीडिया के लिए अलग से सेंटर रहे। पुलिस ने हर किसी पर नजर रखी। नियमों के विपरीत किसी को नहीं जाने दिया गया। जीत का रुझान बढ़ने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना रूम से बाहर ही मोदी से लेकर विजेता प्रत्याशी के पक्ष नारे लगाए। मतगणना के दौरान वीडियोग्राफी कराई गई। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बार-बार पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed