{"_id":"66874f2dd707425d0f02f029","slug":"kargil-vijay-diwas-jammu-news-c-10-1-jam1005-394260-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल विजय दिवस : एलजी लद्दाख ने वुमेन बाइक रैली को किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल विजय दिवस : एलजी लद्दाख ने वुमेन बाइक रैली को किया रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। उप राज्यपाल लद्दाख ब्रिगेडियर (रि.) डॉ बीडी मिश्रा ने कारगिल विजय दिवस के रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में वीरवार को ऑल वुमेन बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई।
यह कार्यक्रम लेह के प्रतिष्ठित हॉल ऑफ फेम में आयोजित किया गया। इसमें फायर एंड फ्यूरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला और टीवीएस मोटर कंपनी में हेड बिजनेस - प्रीमियम विमल सुंबली भी शामिल हुए।
रैली में विविध पृष्ठभूमि से 25 अनुभवी महिला बाइकर्स शामिल हैं, जिनका उद्देश्य कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना की वीरता और बलिदान का सम्मान करना है। सशस्त्र बलों में कार्यरत ये बाइकर्स लद्दाख के बीहड़ इलाकों में 2,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए 12 दिनों की यात्रा पर निकली हैं। ये प्रतिभागी कारगिल युद्ध स्मारक पर अपने अभियान का समापन करने से पहले खारदुंग ला और उमलिंग ला दर्रे सहित दुनिया की कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण सड़कों पर यात्रा करेगीं। एलजी ने कहा कि यह रैली न केवल भारतीय सेना के दृढ़ संकल्प के लिए एक श्रद्धांजलि है, बल्कि सांस्कृतिक और जातीय विविधता में एकता का उत्सव भी है।