फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kargil Vijay Diwas: Defense Minister will honor two thousand martyr families, ceremony will be held in Jammu o

Kargil Vijay Diwas: दो हजार शहीद परिवारों का सम्मान करेंगे रक्षामंत्री, जम्मू में 24 को होगा समारोह

Fri, 22 Jul 2022 12:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 22 Jul 2022 12:23 AM IST
सार

फोरम के अध्यक्ष रमेश सभरवाल ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व आरएसएस के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले मुख्य वक्ता रहेंगे। शॉल व स्मृति चिह्न देकर शहीद परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas: Defense Minister will honor two thousand martyr families, ceremony will be held in Jammu o
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ट्विटर/रक्षा मंत्री कार्यालय

विस्तार

जम्मू कश्मीर पीपुल्स फोरम के झंडे तले कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में 24 जुलाई को गुलशन ग्राउंड जम्मू में आयोजित होने जा रहे शहीद परिवार सम्मान समारोह में रक्षामंत्री करीब दो हजार शहीद परिवारों को सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


फोरम के अध्यक्ष रमेश सभरवाल ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व आरएसएस के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले मुख्य वक्ता रहेंगे। शॉल व स्मृति चिह्न देकर शहीद परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर से संबंधित शहीदों के करीब दो हजार परिवारों के सदस्यों को कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

1947 से लेकर अब तक देश की आंतरिक और सीमा पर सुरक्षा करते हुए सेना, अर्द्धसैनिक बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा बलों से संबंधित सैनिकों व अधिकारियों द्वारा देश के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजर जनरल रिटायर्ड एसके शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जम्मू प्रांत की प्रमुख हस्तियों और सुरक्षा बलों से संबंधित पूर्व सैनिकों को भी आमंत्रित किया गया है।


इस अवसर पर फोरम के उपाध्यक्ष एडवोकेट रघु मेहता, महासचिव प्रो. राजीव रतन, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता, एडवोकेट विकास शर्मा और कर्नल सुखबीर सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed