{"_id":"64de894dff5ebee8620c8229","slug":"kabbadi-competition-as-soon-jammu-news-c-10-jam1008-183584-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू में होगी छठे सीजन की कबड्डी प्रतियोगिता, ट्रायल जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू में होगी छठे सीजन की कबड्डी प्रतियोगिता, ट्रायल जल्द
विज्ञापन
जानकारी देते कबड्डी एसोसिएशन के अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन और जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से आयोजित युवा कबड्डी श्रृंखला के प्रस्तावित छठे सीजन के लिए प्रतियोगिता स्थल के रूप में जम्मू को मंजूरी दे दी गई है।
युवा कबड्डी श्रृंखला के आयोजकों की ओर से एमए स्टेडियम के भीतर उन्नत कबड्डी सुविधा को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर पर 18 वर्ष से अंडर-23 के युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने की एक पहल है। एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कुलदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि टूर्नामेंट लीडर अभिषेक के नेतृत्व में टीम की दो दिवसीय यात्रा के बाद युवा कबड्डी श्रृंखला के छठे सीजन के लिए स्थल को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। जम्मू में महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करना एसोसिएशन का एक लंबे समय से सपना था। जम्मू-कश्मीर कबड्डी एसोसिएशन जल्द ही जम्मू-कश्मीर टीम के चयन ट्रायल की तारीखों की घोषणा करेगा।
चेन्नई से आए टूर्नामेंट लीडर अभिषेक ने कहा कि युवा कबड्डी श्रृंखला के सभी पांच सीजन इनडोर सुविधा में आयोजित किए जाते हैं, लेकिन हमें आगामी कार्यक्रम की मेजबानी के लिए एमए स्टेडियम कांप्लेक्स के भीतर मौजूदा सुविधा से कोई समस्या नहीं है। जेएंडके एसोसिएशन ने समर्थन का आश्वासन दिया है और हम एक अनुकूल निर्णय लेने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस श्रृंखला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को देश भर और दुनिया के अन्य हिस्सों के सबसे प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ियों के बेहद प्रतिस्पर्धी ढांचे के भीतर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करना है।