{"_id":"6920ccd6e9fea228e70d84b5","slug":"jyodian-news-religious-news-samba-news-c-290-1-pgl1001-101296-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: छप्पन भोग भक्त और भगवान के बीच अद्वितीय प्रेम का प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: छप्पन भोग भक्त और भगवान के बीच अद्वितीय प्रेम का प्रतीक
Sat, 22 Nov 2025 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो ज्यौडियां सेकथा के दौरान संगत को प्रवचन देते साहिल महाराज जी।
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव जटां दे कोठे में पंगाली के सेना मैदान में 17 से लेकर 23 नवंबर तक चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह कथा के पांचवें दिन सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर बाल संत श्री साहिल जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण को प्रेम व भक्ति भाव से छप्पन भोग अर्पित किया।
कथा पंडाल में राधे-कृष्ण के उद्घोष गूंज उठे और वातावरण में अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। साहिल महाराज ने बताया कि श्री कृष्ण के छप्पन भोग का महत्व केवल भोग अर्पण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भक्त और भगवान के बीच अद्वितीय प्रेम, समर्पण और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने संगत को शुद्ध मन, निर्मल भाव और सत्य आचरण की प्रेरणा दी। कथा श्रवण के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस दिव्य आयोजन को भगवान की कृपा का अनूठा अनुभव बताया।
कथा के दौरान श्री हिंदू तख्त सह प्रभारी जम्मू कश्मीर यूटी व भाजपा युवा नेता राकेश सिंह मन्हास ने बताया कि यह कथा 17 नवंबर से चल रही है और 23 नवंबर तक जारी रहेगी। हर दोपहर एक बजे से लेकर शाम चार बजे तक इस आर्मी ग्राउंड पंगाली में श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह कथा का आयोजन श्री हिंदू तख्त की तरफ से किया जा रहा है। इसमें कथावाचक बल संत साहिल जी महाराज की तरफ से प्रवचन दिए जा रहे हैंं।