फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jyodian news, heavy rain fall news

Jammu News: खाैड़ और ज्याैड़ियां में फिर बारिश बनी आफत

Thu, 04 Sep 2025 02:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 04 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
jyodian news, heavy rain fall news
फोटो ज्यौडियां सेसीमावर्ती गांवों के प्रभावित परिवारों को बोट के सहारे पानी से बाहर निकालती,
ज्यौड़ियां। खौड़ और ज्यौड़ियां क्षेत्र में मंगलवार रात से जारी भारी बारिश लोगों के लिए एक बार फिर आफत बन गई है। क्षेत्र में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। दरिया चिनाब का जलस्तर बढ़ जाने से पानी चिनाब के किनारे पर स्थित गांवों में घुस गया।
विज्ञापन

पंचायत बदोवाल के गांव सितरेयाला में दरिया चिनाब का पानी घुसने से गांव पूरी तरह जलमग्न हो गया। इससे लोगों का काफी नुकसान हो गया, कुछ दिन पहले ही खरीदा खाने-पीने का समान फिर खराब हो गया है। गांव को चारों तरफ से पानी ने घेर लेने पर प्रशासन की तरफ से पूरे गांव को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस चौकी ज्यौड़ियां के प्रभारी संजीत सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से क्षेत्र के हर बाढ़ प्रभावित गांव पर नजर बनाई हुई है। गांव के कई लोगों ने रिश्तेदारों के घर या सुरक्षित स्थानों पर शरण ले ली है। खौड़ के गांव इंद्री की वार्ड नंबर पांच एससी बस्ती में रात को ही चिनाब नदी का पानी घुस गया था। पानी ने पूरे गांव को चपेट में ले लिया जिसके बाद थाना प्रभारी खौड़ ने गांव को खाली करवाकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed