{"_id":"67fb6287f2fd59050e028aea","slug":"justice-palli-appointed-chief-justice-of-jammu-and-kashmir-and-ladakh-high-court-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: जस्टिस अरुण पल्ली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के बने नए मुख्य न्यायाधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: जस्टिस अरुण पल्ली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के बने नए मुख्य न्यायाधीश
Sun, 13 Apr 2025 12:37 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:37 PM IST
सार
जस्टिस अरुण पल्ली को जस्टिस ताशी रबस्तान के स्थान पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
जस्टिस अरुण पल्ली
- फोटो : x
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जस्टिस अरुण पल्ली को शनिवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। केंद्रीय विधि मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में सेवाएं दे रहे जस्टिस पल्ली, जस्टिस ताशी रबस्तान की जगह लेंगे। 62 वर्षीय जस्टिस रबस्तान 9 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस पल्ली को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की केंद्र सरकार से सिफारिश की थी। कानून मंत्रालय ने बताया कि कॉलेजियम की सिफारिश पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में तैनात जस्टिस एसए धर्माधिकारी का केरल हाईकोर्ट में तबादला किया गया है।
विज्ञापन