फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   junk food goes banned in jammu University

प्रशासन का फरमान: जम्मू विश्वविद्यालय में जंक फूड और सॉफ्ट ड्रिंक्स पर रोक

Fri, 05 May 2017 05:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Fri, 05 May 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
junk food goes banned in jammu University
जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) - फोटो : FILE PHOTO

जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में साफ्ट ड्रिंक्स (काले रंग की कोल्ड ड्रिंक्स) और जंक फूड पर प्रतिबंध लगाया गया है। कैंपस के कैंटीन, कैफेटेरिया आदि में तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगा दी गई है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन, नई दिल्ली के सचिव से जेयू प्रशासन को दिशा निर्देश मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सतनाम कौर ने कहा कि विद्यार्थियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। जेयू के कैंपस में जंक फूड में मोमोज, कोल्ड ड्रिंक्स (काले रंग की) आदि की बिक्री की जा रही थी। इसकी शिकायत विद्यार्थियों के शिष्टमंडल ने भी डीन स्टूडेंट वेलफेयर से की थी।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की ओर से नवंबर 2016 में सभी विश्वविद्यालयों को सर्कुलर देकर इसका पालन करने को कहा गया था। लेकिन राज्य के कई विश्वविद्यालयों में धड़ल्ले से कोला ड्रिंक्स और जंक फूड विद्यार्थियों को उपलब्ध हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जंक फूड की बिक्री करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

junk food goes banned in jammu University
जंक फूड - फोटो : Demo Photo

जेयू प्रशासन ने साफ किया है कि कोला ड्रिंक्स और जंक फूड की बिक्री करने वालों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी कैफेटेरिया और कैंटीन प्रबंधनों को नोटिस दिया गया है।

युवा (यूथ एंड विवेकानंद) संगठन के संयोजक अनिल आचार्य ने बताया कि कोला ड्रिंक्स और जंक फूड पर प्रतिबंध लगाने के लिए डीन स्टूडेंट वेलफेयर को ज्ञापन दिया गया था। दोनों ही सामग्री के सेवन से विद्यार्थियों की सेहत खराब होने की शिकायतें आई हैं।

युवा आगामी दिनों में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता सेमीनार आयोजित करेगा। जेयू प्रशासन कैंटीन और कैफेटेरिया प्रबंधनों को विद्यार्थियों को साफ, स्वच्छ और ताजा खाद्य पदार्थ मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed