फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JuD supports Pakistan Army's 'jihad' in Kashmir : Hafiz Saeed

पाक सेना की मदद से कश्मीर में होगा जिहाद: हाफिज

Sat, 18 Apr 2015 07:00 PM IST
Updated Sat, 18 Apr 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
JuD supports Pakistan Army's 'jihad' in Kashmir : Hafiz Saeed

मुंबई के आतंकी हमले के मास्टर माइंड और जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद ने कहा है कि अगर भारत कश्मीरियों को हक नहीं देता और उन पर गोली चलाई जाएगी तो जिहाद ही एकमात्र रास्ता बचेगा।

विज्ञापन


एक पाकिस्तानी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में हाफिज सईद ने खुलासा किया है कि पाकिस्तानी फौज कश्मीर में अलगाववादियों की मदद कर रही है। हाफिज के मुताबिक, कश्मीर को आजाद कराने के लिए पाकिस्तान की मदद से ही जेहाद चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


एक सवाल के जबाव में हाफिज ने कहा, 'पाकिस्तान ने हमेशा से कश्मीरियों की आजादी के अधिकार के पक्ष में आवाज उठाई है। इसलिए जब भी पाक सेना कश्मीरियों की मदद के लिए उनका पक्ष लेती है, हम पूरी ताकत के साथ उनके पक्ष में खड़े होते हैं। कश्मीरियों के हक के लिए हम पाकिस्तानी सरकार और फौज के साथ मिलकर चलेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीरी अलगाववादियों के पक्ष में बोलते हुए हाफिज का कहना था कि वे पाकिस्तान के साथ मिलकर कश्मीरियों के हक में आवाज उठाते हैं। हाफिज ने मसरत आलम की गिरफ्तारी के तरीके पर भी सवाल उठाए।

'यह देशद्रोह नहीं, आजादी की लड़ाई है'

JuD supports Pakistan Army's 'jihad' in Kashmir : Hafiz Saeed

हाफिज सईद ने कहा, मसरत ने कश्मीर में पाकिस्तान का झंडा फहराया था, दिल्ली में नहीं। कश्मीर एक विवादित जगह है, इसलिए ये गलत नहीं है।' मसरत को बुधवार की रैली में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने और पाक झंडा फहराने के पर शुक्रवार को ग‌िरफ्तार किया गया था।'

मसरत पर लगाई गई कानूनी धाराओं का जिक्र करते हुए हाफिज सईद ने कहा, 'यह देशद्रोह नहीं, आजादी की लड़ाई है। मसरत के खिलाफ लगाया गया देशद्रोह का आरोप पूरे पाकिस्तानी अवाम के खिलाफ लगाया गया है।

हाफिज ने शुक्रवार को पाकिस्तान में मसरत के समर्थन में एक सभा भी की थी। इसमें उसने कहा था क‌ि कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को पूरा समर्थन देने का ऐलान किया। हाफिज सईद ने कहा था, 'मैं कश्मीरी भाइयों को पैगाम देना चाहता हूं कि मुसलमानों का जहां मसला होगा, हम वहां पहुंचेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed