{"_id":"59c68c314f1c1b21688b62bb","slug":"jubilee-of-maharaja-hari-singh-celebrated-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाई गई महाराजा हरि सिंह की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाई गई महाराजा हरि सिंह की जयंती
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजा हरि सिंह की 123वीं जयंती जम्मू शहर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। अनेक संगठनों और सभाओं की ओर से विभिन्न स्थानों से रैली की शक्ल में तवी पुल फ्लाई ओवर स्थित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा पर पहुंचकर कई कार्यक्रम हुए। इन रैलियों में जबरदस्त जन सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन
इस दौरान महाराजा की जयंती पर सरकारी अवकाश की मांग को जोरशोर से उठाया गया। रैली में युवा बाइकों पर तलवारें लेकर निकले और महाराजा हरि सिंह जिंदाबाद, महाराजा हरि सिंह अमर रहें आदि नारे लगाए। सड़कों पर उमड़े लोगों के सैलाब से पूरे दिन शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा ने 108 किलो का लड्डू बांटा। इसके अलावा शहर में जगह-जगह अनेक कार्यक्रम हुए। कई संगठनों की ओर से इस मौके पर हवन और पूजा कराई गई। वहीं, स्कूल-कालेजों में राजा हरि सिंह की जयंती पर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
हालांकि लोगोें में राजा हरि सिंह की जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित न करने को लेकर आक्रोश भी दिखाई दिया। इस दौरान लोगों ने भाजपा-पीडीपी सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की।