फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JU in next round of handball championship

हैंडबाल प्रतियोगिता के अगले दौर में जम्मू विश्वविद्यालय

Sun, 09 Nov 2014 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 09 Nov 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
JU in next round of handball championship

विश्वविद्यालय जम्मू में चल रही नार्थ जोन अंतर यूनिवर्सिटी हैंडबाल चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में मेजबान जम्मू विश्वविद्यालय में एमजेपीआर बरेली को पछाड़कर अगले दौर में प्रवेश किया। महिला वर्ग में भी मेजबान ने बीजीएसबी राजोरी से वाक ओवर मिलने से अगले दौर में जगह बनाई। इसके अलावा दूसरे राउंड में दिल्ली, जीएनडीयू अमृतसर, पीटीयू जालंधर, अल्लाहबाद, एलपीयू फगवाड़ा आदि ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर अगले राउंड में प्रवेश किया।

विज्ञापन


शनिवार को खेले गए दूसरे राउंड के मुकाबलों में जम्मू यूनिवर्सिटी ने एमजीपीआर बरेली को 41-24 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसके अलावा दिल्ली यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स काउंसिल ने सीडीएलयू सिरसा को कांटे की टक्कर में 36-35 से पछाड़कर रोमांचक जीत दर्ज की। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। लेकिन आखिर में दिल्ली के खिलाड़ी बाजी मारने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


इसी तरह अल्लाहबाद यूनिवर्सिटी ने बुलंदखंड यूनिवर्सिटी झांसी को 33-18, एलपीयू फगवाड़ा ने एचएनबीजीयू श्रीनगर को 29-9, डा. आरएमएलएयू फैजाबाद ने जीएडीवी यूनिवर्सिटी लुधियाना को 41-29 से मात दी। जीएनडीयू अमृतसर को जीकेवी हरिद्वार, पीटीयू जालंधर से एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा, बीजीएसबीयू राजोरी को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली से वाक ओवर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वर्ग में आरएमएल अवध यूनिवर्सिटी ने पीटीयू जालंधर को 40-4, पीयू चंडीगढ़ ने पीएयू लुधियाना को 21-6, एमजेपीआरयू बरेली ने सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर को 16-3, सीसीएसयू मेरठ ने जीएनडीयू अमृतसर को 31-28 से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई। एचपी शिमला को सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर, एचपी शिमला को कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल, जीएडी यूनिवर्सिटी को इंटग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ, जम्मू यूनिवर्सिटी को बीजीएसबी राजोरी से वाकओवर मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed