{"_id":"659a5497359d813cc7017ab5","slug":"jp-nadda-jammu-visit-bjp-chief-pay-obeisance-at-raghunath-temple-jammu-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: खराब मौसम के चलते जम्मू नहीं पहुंच पाए जेपी नड्डा, बार-बार कोशिश के बाद भी नहीं उतर पाया विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: खराब मौसम के चलते जम्मू नहीं पहुंच पाए जेपी नड्डा, बार-बार कोशिश के बाद भी नहीं उतर पाया विमान
Sun, 07 Jan 2024 02:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 07 Jan 2024 02:17 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को जम्मू के एक दिवसीय दौरे पहुंचने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका दौरा रद्द हो गया।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को जम्मू के एक दिवसीय दौरे आ रहे थे, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका विमान जम्मू हवाई अड्डे पर उतर नहीं पाया। उनके दौरे के लिए प्रदेश भाजपा के लिए सभी तैयारियां की गई थीं। जम्मू हवाई अड्डे के बाहर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। रविंद्र रैना ने बताया कि बार-बार कोशिश के बाद भी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का विमान जम्मू उतर नहीं पाया। ऐसे में सभी कार्यकर्ता वापिस पार्टी कार्यालय लौट गए।
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का यह दौरा अहम माना जा रहा था। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वह जम्मू पार्टी मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा करने वाले थे। पार्टी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लोकसभा चुनाव के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी, जिसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक में राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी के एक नेता ने बताया कि बैठक में आंतरिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने की संभावना है, जिसकी जिम्मेदारी हाल ही में नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
बैठक में इंडिया गठबंधन का मुकाबला करने के लिए पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसने भाजपा के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारने का संकेत दिए हैं।
पार्टी नेता ने बताया कि बैठक में इस महीने के अंत या फरवरी की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर की प्रस्तावित यात्रा पर भी चर्चा होगी। दिल्ली लौटने से पहले नड्डा का जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष और महासचिव (संगठन) अशोक कौल के साथ एक अलग बैठक करने का भी कार्यक्रम है। शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता नड्डा के दौरे की तैयारियों में जुटे रहे। नड्डा के दौरे को देखते हुए पार्टी कार्यालय के आसपास सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। बताया जाता है कि नड्डा पार्टी कार्यालय में दो से तीन घंटे तक रह सकते हैं। रघुनाथ बाजार में भी उनके दौरे के दौरान अधिक सुरक्षा इंतजाम किए गए।