फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Joint commissioner stuck on misbehavior with women councilors In Jammu Municipal Corporation

जम्मू-कश्मीरः महिला पार्षदों से दुर्व्यवहार पर फंसे संयुक्त आयुक्त, अधिकारियों में मचा घमासान

Thu, 28 Nov 2019 04:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 Nov 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
Joint commissioner stuck on misbehavior with women councilors In Jammu Municipal Corporation
जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू नगर निगम में संयुक्त आयुक्त द्वारा महिला पार्षदों से दुर्व्यवहार का मामला गरमा गया है। भाजपा पार्षदों की बैठक में संयुक्त आयुक्त को अटैच करने की मांग के बाद मेयर ने आदेश जारी कर आयुक्त के पास भेज दिया। हालांकि आयुक्त मामले को लेकर अभी पल्ला झाड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें इस तरह कोई आदेश नहीं मिला है। आदेश नगर निगम एक्ट 2000 के तहत दिया गया है। इसमें प्रावधान है कि मेयर नगर निगम के स्टाफ के खिलाफ नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई कर सकते हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते सप्ताह पार्षद नीना गुप्ता और शारदा देवी ने संयुक्त आयुक्त आशीष गुप्ता द्वारा दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए थे। मामले में संयुक्त आयुक्त ने भी पार्षदों द्वारा मनमानी करने और डराने के आरोप लगाए थे। इसके बाद से भाजपा पार्षदों में रोष था। इसको लेकर पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की अध्यक्षता में बैठक भी हुई, जिसमें पार्षदों ने एकमत से संयुक्त आयुक्त को अटैच करने की मांग रखी। इस पर मेयर कार्यालय से संयुक्त आयुक्त को अटैच करने का आदेश जारी किया गया। हालांकि अभी नगर निगम के आयुक्त आदेश न मिलने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


पार्षदों का कहना है कि आदेश के बाद तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। संयुक्त आयुक्त से शक्तियां वापस ली जानी चाहिए। वहीं, मेयर कार्यालय के सूत्रों के अनुसार आर्डर ड्राफ्ट करने के बाद मेयर ने साइन कर आदेश आयुक्त को भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत मिली- मेयर, नगर निगम

पार्षदों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत मिली है। अब संयुक्त आयुक्त पर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम एक्ट के अनुसार ही सबको काम करना होगा।
- चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम

इस तरह का कोई आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। फिलहाल संयुक्त आयुक्त पहले की तरह ही काम कर रहे हैं।
- पंकज मगोत्रा, आयुक्त, नगर निगम

मैं दो दिन से बाहर हूं। कार्रवाई से संबंधित कुछ पता नहीं है। पार्षद कार्यालय में आकर मनमानी कर रहे हैं। इस कारण काम करना मुश्किल हो रहा है।
- अशीष गुप्ता, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम

दुर्व्यवहार करने पर पार्षद नाराज हैं। पार्टी कार्यालय में भी बैठक हुई है। इसमें संयुक्त आयुक्त को अटैच करने पर सहमति बनी थी। मेयर कार्यालय से आर्डर जारी कर दिया गया है। संयुक्त आयुक्त को अटैच करने की तैयारी है।
- राजेंद्र शर्मा, चेयरमैन, हाउसिंग कमेटी, नगर निगम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed