{"_id":"6488c5d3388c2c0f25033394","slug":"job-fair-in-samba-samba-news-c-10-1-139325-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नौकरियों और प्रशिक्षण के लिए सांबा के 155 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नौकरियों और प्रशिक्षण के लिए सांबा के 155 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार मेले का हुआ आयोजन, तीन सौ से अधिक लोगों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। रोजगार निदेशालय जम्मू-कश्मीर ने जिला रोजगार और परामर्श केंद्र सांबा के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन किया। इसमें तीन सौ से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया और निजी क्षेत्र में नौकरियों के लिए पंजीकरण कराया। इस अवसर पर निजी क्षेत्र की 10 कंपनियां 180 नौकरियां लेकर पहुंची थीं। साथ ही कौशल प्रदान करने वाली तीन कंपनियों ने उम्मीदवारों को मुफ्त प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का आश्वासन दिया। विभिन्न नौकरियों और कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के लिए 155 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया।
उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने रोजगार मेले का उद्घाटन किया और मुमकिन योजना के तहत हितग्राहियों को रोजगार दिलाने के लिए व्यावसायिक वाहन की चाभियां वितरित कीं। उम्मीदवारों से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने सलाह दी कि संचार कौशल में सुधार करें और अपने करियर के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने उम्मीदवारों के लिए संचार कौशल और साक्षात्कार में सुधार के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विभाग को भी निर्देश दिया। कार्यक्रम में राजिंद्र सिंह एडीडीसी सांबा, सुलक्षणा ठाकुर एडी रोजगार, दुष्यंत सिंह सीसीओ सांबा भी मौजूद रहे।
मेले में आईटी इंजीनियर, प्रशिक्षक, ग्राहक संबंध अधिकारी, गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी, मैकेनिकल इंजीनियर, ऑपरेटर, आदि जैसी नौकरियां देने वाली आरवीएस आई ग्लोबल, प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड, जीस फार्मा, क्वेस कॉर्पोरेशन, जामकाश ट्रकिंग, पालकिआ मोटर्स, आदि कंपनियों ने भाग लिया। एवरग्रीन एजुकेशन ट्रस्ट जैसे ट्रेनिंग पार्टनर ने स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम की पेशकश की। इसमें कंप्यूटर, टेलरिंग, ब्यूटीशियन, म्यूचुअल फंड, स्टॉक एक्सचेंज बैंकिंग, इंश्योरेंस में मुफ्त ट्रेनिंग देने के लिए चयनित किए जाएंगे। युवाओं को तेजस्विनी, मुमकिन, एस्पायरिंग एंटरप्रेन्योरशिप जैसी सरकार प्रायोजित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी दी गई और उन्हें स्वरोजगार और स्वयं रोजगार सृजक बनने के लिए प्रेरित किया गया।