{"_id":"6188e918fb267d530d5827a8","slug":"jkca-will-take-grounds-of-districts-including-ma-stadium-on-contract-ongoing-talks-with-jammu-and-kashmir-sports-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: एमए स्टेडियम समेत जिलों के मैदान अनुबंध पर लेगा जेकेसीए, स्पोर्ट्स काउंसिल से चल रही बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: एमए स्टेडियम समेत जिलों के मैदान अनुबंध पर लेगा जेकेसीए, स्पोर्ट्स काउंसिल से चल रही बात
Mon, 08 Nov 2021 02:38 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 08 Nov 2021 02:38 PM IST
सार
जेकेसीए उप- समिति के सदस्य मिथुन मन्हास ने कहा कि जम्मू शहर के एमए स्टेडियम को स्पोर्ट्स काउंसिल से कांट्रेक्ट पर लेने की तैयारी है। स्टेडियम में टर्फ विकेट बनाए जाएंगे। इसके साथ अन्य जिलों में स्पोर्ट्स काउंसिल से खेल मैदानों को लेने की योजना है, ताकि पूरे वर्ष क्रिकेट गतिविधियों को नियमित रूप से चलाया जा सके।
विज्ञापन
एम एस्टेडियम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) जम्मू शहर के मोलाना आजाद (एमए) स्टेडियम समेत जिला स्तर पर उपलब्ध खेल मैदानों को स्पोर्ट्स काउंसिल से अनुबंध पर लेगा। इसे लेकर जेकेसीए और स्पोर्ट्स काउंसिल के बीच बात चल रही है। स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट गतिविधियां शुरू करने के लिए जेकेसीए स्टेडियम में पांच टर्फ विकेट तैयार करेगा।
विज्ञापन
42 करोड़ की लागत से एमए स्टेडियम का जीर्णोद्धार किया गया था। जनवरी 2020 में तत्कालीन उप राज्यपाल जीसी मुर्मू ने स्टेडियम के जीर्णोद्धार के तहत हुए कार्य का शुभारंभ किया था। इसके बाद से स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट गतिविधियां नहीं हो पाईं। जेकेसीए स्टेडियम को स्पोर्ट्स काउंसिल से कांट्रेक्ट पर अपनी रेखदेख में लेकर इसमें राष्ट्रीय मानकों के अनुसार क्रिकेट की सुविधाएं तैयार करेगा। सबसे महत्वपूर्ण टर्फ विकेट है, जिसे खिलाड़ियों के अभ्यास और मैच खेलने के लिए तैयार किया जाएगा। जेकेसीए उप- समिति के सदस्य मिथुन मन्हास ने कहा कि प्रदेश में क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इसमें स्टेडियम की उपलब्धता काफी अहम होती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- रक्षक ही राक्षस: सहनशक्ति खो रहे पुलिस वाले, गले की फांस बन रही ये छूट, जानिए कब-कब खाकी पर लगे दाग
विज्ञापन