फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JKCA Tigers became the winner of Under-14 Inter School Cricket Tournament

Jammu News: जेकेसीए टाइगर्स बना अंडर-14 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता

विज्ञापन
JKCA Tigers became the winner of Under-14 Inter School Cricket Tournament
विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते जेकेसीए उप समिति के सदस्य फोटो जेकेसीए
शनिवार को खेला गया था फाइनल मुकाबला, जोधामल को आठ विकेट से मिली हार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंडर-14 बायज इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला शनिवार को हुआ। जेपी वर्ल्ड स्कूल के मैदान पर फाइनल मुकाबले में जेकेसीए टाइगर्स ने जोधामल स्कूल को आठ विकेट से हराकर जीत अपने नाम की।
फाइनल मुकाबले में जोधामल स्कूल ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 15 ओवर में महज 58 रन बनाए। टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया। जेकेसीए टाइगर्स के लिए अली बिलाल, अदीश और केशव गुप्ता ने तीन-तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीके टाइगर्स की टीम ने दो विकेट खोकर खिताबी मुकाबला अपने नाम कर दिया। चैतन्य डोगरा ने 28 रनों की पारी खेली। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में जेकेसीए उप समिति के सदस्य में ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता, मिथुन मन्हास ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। बता दें कि यह टूर्नामेंट जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) द्वारा आयोजित किया था। इसका उद्देश्य स्कूल स्तर पर प्रतिभा की खोज कर उन्हें तराशना था। प्रतियोगिता में आठ प्रमुख स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। यह टूर्नामेंट 21 जुलाई को शुरू हुआ था। शनिवार भव्य समापन समारोह के साथ समाप्त हुआ। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साक्ष्य गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर चुना गया। राहत रैना को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट। अली बिलाल सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed